Rajat Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Ambati Rayudu Team of the Tournament: IPL 2024 अब समाप्ति की ओर है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस सीजन की समाप्ति से पहले दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। अंबाती रायडू से लेकर केविन पीटरसन और मैथ्यू हेडन ने सभी टीमों से मिलाकर एक प्लेइंग 11 तैयार की है।
अंबाती रायडू ने ओपनिंग की जिम्मेदारी विराट कोहली और सुनील नरेन को सौंपी है। उन्होंने अपनी टीम में 3 नंबर पर संजू सैमसन को मौका दिया है। साथ ही नंबर-4 पर रियान पराग और 5 पर फिनिशर रिंकू सिंह को रखा है। रायडू ने अपनी टीम में 2 ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और आंद्रे रसेल को जगह दी है। विकेटकीपिंग का जिम्मा उन्होंने हेनरिक क्लासेन का दिया है। साथ ही गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट को दी है।
विराट कोहली, सुनील नरेन, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रवींद्र जडेजा, हेनरिक क्लासेन, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
Ambati Rayudu picks his “Team of the Tournament” of this IPL 2024: (Star Sports). pic.twitter.com/U53AM7wWmh
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 26, 2024
सुनील नरेन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन।
Kevin Pietersen’s IPL 2024 team of the tournament. pic.twitter.com/BGIXMNjXTi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2024
सुनील नरेन, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, संजू सैमसन, निकोलस पूरन, रियान पराग, हेनरिक क्लासेन, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: इतिहास रचने की दहलीज पर स्टार प्लेयर, IPL में ये कारनामा करने वाला बनेगा पहला खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: कमिंस के पास IPL के इस अनोखे रिकॉर्ड को कायम रखने का मौका, सिर्फ 3 बार हुआ ये कारनामा
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।