KKR Vs SRH: इतिहास रचने की दहलीज पर स्टार प्लेयर, IPL में ये कारनामा करने वाला बनेगा पहला खिलाड़ी

IPL 2024 KKR Vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले फाइनल मुकाबले में आज केकेआर का स्टार खिलाड़ी इतिहास रच सकता है। ये खिलाड़ी इतिहास रचने से महज 18 रन दूर है। खास करनामा करने वाला ये आईपीएल में पहला खिलाड़ी बन जाएगा।

KKR

KKR

IPL 2024 KKR Vs SRH: आईपीएल 2024 आज केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के साथ खत्म हो जाएगा। फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। सीजन की शुरुआत से ही दोनों टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। ऐसे में आज फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। वहीं इस मैच में केकेआर का एक खिलाड़ी खास उपलब्धि पहली बार अपने नाम कर सकता है।

सुनील नरेन रचेंगे इतिहास

केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन के लिए आईपीएल 2024 सीजन-17 काफी शानदार रहा है। इस सीजन नरेन ने बल्ले से लेकर गेंदबाजी तक में कमाल का प्रदर्शन किया है। अब एक खास रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर नरेन खड़े हैं। अभी तक बल्लेबाजी करते हुए सुनील ने 13 मैचों में 482 रन बनाए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए इस सीजन नरेन 16 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं 18 रन बनाते ही नरेन 500 रन का आंकड़ा छू लेंगे। अगर ऐसा होता है तो नरेन आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 500 रन हो 15 विकेट से ज्यादा लेने का कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

लीग चरण में केकेआर का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 के लीग चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल की थी। इसके अलावा टीम के दो मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। प्वाइंट्स टेबल पर 20 अंकों के साथ केकेआर पहली स्थान पर रही। इसके अलावा क्वालीफायर 1 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में आज एक बार फिर से केकेआर के पास हैदराबाद को हराकर खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ