हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

9 चौके, 4 छक्के..., अजिंक्य रहाणे का गरजा बल्ला, शतक से चूके, लेकिन मुंबई को दिलाई धमाकेदार जीत

अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से एक बार फिर जमकर धमाल मचाया है। रहाणे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 95 रन की तेज तर्रार पारी खेलते हुए मुंबई को यादगार जीत दिलाई।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अजिंक्य रहाणे का धांसू प्रदर्शन जारी है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रहाणे ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। रहाणे अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी दमदार पारी के बूते मुंबई ने 230 रन के लक्ष्य को चेज कर डाला। अपनी आतिशी पारी के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज ने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। रहाणे को हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

रहाणे ने मचाया धमाल

230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम को अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 51 रन जोड़े। शॉ ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। शॉ के पवेलियन लौटने के बाद रहाणे को कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला। अय्यर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 25 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे और सिर्फ चार रन बनाकर चलते बने। हालांकि, रहाणे एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रहाणे ने अपना अर्धशतक 23 गेंदों में पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद रहाणे ने अपना विकराल रूप धारण किया। रहाणे ने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 54 गेंदों पर 95 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 9 चौके और चार छक्के जमाए।

मुंबई ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 229 रन लगाए। टीम की ओर से श्रीकर भरत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 93 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, कप्तान रिकी भुई ने 31 गेंदों पर 219 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 68 रन ठोके। मुंबई की ओर से रहाणे के अलावा शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोकते हुए मुंबई को 4 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही मुंबई ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें