जज्बे को सलाम: 8 प्रेग्नेंट खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जीते मेडल, दो ने तो गोल्ड जीता

Olympic: दुनिया की कुछ महिला खिलाड़ियों ने गर्भवती होने के बाद भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। खास बात ये है कि इन खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए मेडल भी जीता। लिस्ट में कुल 8 खिलाड़ी का नाम शामिल है।

Olympics

Olympic: हाल ही में आयोजित हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में कई महिला खिलाड़ियों ने कमाल किया। कई खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। साल 2024 में मिस्त्र की एथलीट नाडा हाफेज ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने प्रेग्नेंट होते हुए भी तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। हालांकि केवल नाडा हाफेज ही नहीं बल्कि दुनिया की 8 खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंट होते हुए भी ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन

एलिनोर बार्कर

ब्रिटिश साकिलिस्ट एलिनोर बार्कर ने साल 2020 में आयोजित हुए टोक्यों ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट थीं।

विज्ञापन

मार्टिना वाल्सेपिना

मार्टिना वाल्सेपिना इटली की एक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2014 में शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस दौरान मार्टिना वाल्सेपिना जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं।

विज्ञापन

कीम रोडे

लंदन ओलंपिक 2012 में कीम रोडे भी प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद भी उन्होंने इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। रोडे लगातार 6 ओलंपिक खेलों में 3 गोल्ड समेत 6 मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

केरी वॉल्श जेनिंग्स

साल 2012 में लंदन में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में केरी वॉल्श जेनिंग्स ने भाग लिया था। वह पांच सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। वह अमेरिका का प्रतिनिधित्व करती हैं।

विज्ञापन

केर्स्टिन स्जिमकोवियाक

जर्मनी की केर्स्टिन स्जिमकोवियाक 2010 में शीतकालिन ओलंपिक में प्रेग्नेंट होने के बाद भी भाग ले चुकी हैं। उन्होंने सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था।

एमिली कोबर

साल 2006 में एमिली कोबर ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों में सिल्वर जीता था। इस दौरान एमिली कोबर दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। क्वार्टर फाइनल में बुरी तरह गिरने के बावजूद उन्‍होंने न मानते हुए ओलंपिक मेडल अपने नाम किया था।

विज्ञापन

एंकी वैन ग्रुंसवेन

एंकी वैन ग्रुंसवेन इतिहास में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार 3 सिंगल ओलंपिक खिताब अपने जीता है। साल 2004 में नीदरलैंड में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में एंकी वैन ग्रुंसवेन ने भाग लिया था और गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ