हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

3 सुपरस्टार्स जिनसे जॉन सीना का रिटायरमेंट से पहले नहीं हुआ मैच, तो फूटेगा फैंस का गुस्सा!

जॉन सीना अपने रेसलिंग करियर के अंतिम चरण पर हैं और फैंस उन्हें कुछ बड़े रेसलर्स से भिड़ते हुए देखना चाहते हैं। चुनिंदा ऐसे स्टार्स हैं, जिनसे उनका मैच जरूर होना चाहिए, वरना फैंस गुस्सा होंगे।

विज्ञापन
जॉन सीना और रोमन रेंस (Image via WWE.com)

Superstars Should Face John Cena: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन जॉन सीना इस समय रिटयरमेंट टूर पर हैं। सीना ने 2002 में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस के दिल में जगह बनाई है। सीना अभी बतौर विलेन नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद फैंस के मन में उनके लिए सम्मान कम नहीं हुआ है। अब सीना की लगभग 15 अपीयरेंस बची है। इसका अर्थ है कि वो सिर्फ चुनिंदा रेसलर्स के साथ ही करियर में आखिरी बार रिंग साझा करते हुए नजर आएंगे।

मौजूदा समय में कुछ सुपरस्टार्स हैं, जिनसे जॉन का रिटायरमेंट के पहले मुकाबला होना चाहिए। अगर किसी कारण से यह मैच नहीं हो पाए, तो प्रशंसकों का गुस्सा WWE और ट्रिपल पर फूटेगा। आइए उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं, जिनसे जॉन सीना का संन्यास लेने से पहले मुकाबला जरूर होना चाहिए।

1. रोमन रेंस

रोमन रेंस मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन ने सालों पहले कंपनी के टॉप रेसलर के रूप में जॉन सीना की जगह ली थी। रोमन और सीना के बीच No Mercy 2017 और SummerSlam 2021 में मैच हुआ था। हालांकि, इन दोनों ही मुकाबलों में रोमन को ही जीत मिली। सीना के सिर पर एक सबसे बड़ा दाग यह है कि उन्होंने कभी रोमन को नहीं हराया है। अब करियर को खत्म करने से पहले वो रोमन के खिलाफ एक जीत तो दर्ज करना चाहेंगे। फैंस भी इस मुकाबले की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। WWE को अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहिए।

2. ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर अभी अपने करियर के सबसे अच्छे समय पर हैं। 2024 उनके लिए बेहतरीन रहा, जहां उन्होंने टॉप विलेन के रूप में काम किया। हाल ही में मैकइंटायर ने चोट से ठीक होकर वापसी की है और उनका रैंडी ऑर्टन से Saturday Night’s Main Event में मैच देखने को मिलेगा। रैंडी बड़े स्टार हैं और अगर स्कॉटिश वॉरियर किसी तरह से उन्हें पराजित कर देते हैं, तो फिर उनके पास टॉप पर जाने का मौका होगा। इसके बाद वो सीना को चैलेंज कर सकते हैं। फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि मैकइंटायर को पिछले एक साल में किए गए अपने योगदान का तोहफा सीना के खिलाफ मैच द्वारा मिलेगा। ऐसे में अगर ड्रू को मौका नहीं मिलता है, तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है।

3. एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच बड़ा इतिहास रहा है। जब स्टाइल्स ने 2016 में डेब्यू किया था, तो फैंस उन्हें सीना के खिलाफ लड़ते हुए देखना चाहते थे। सीना और स्टाइल्स के बीच बाद में कट्टर दुश्मनी देखने को मिली। उन्होंने कुछ यादगार मैच दिए। स्टाइल्स अपने करियर के अंतिम समय पर हैं और जॉन सीना भी कुछ महीनों में रिटायर होंगे। दोनों का रेसलिंग जगत में बड़ा योगदान रहा है। इसी वजह से उनके बीच एक मुकाबला जरूर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें