Roman Reigns Return: WrestleMania 41 के बाद WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस आखिरी बार नजर आए थे। यहां सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने उनका हाल बेहाल कर दिया था। रोमन को WWE से दूर हुए काफी समय हो गया है और सभी उन्हें बेहद मिस करने लगे हैं। ट्रिपल एच और WWE मैनेजमेंट को अब रोमन को वापस लाने की जरूरत है। कुछ ऐसे बड़े शो हैं, जिनमें असली ट्राइबल चीफ की वापसी संभव है।
1. WWE Saturday Night’s Main Event
Saturday Night’s Main Event का 40वां संस्करण अब कुछ घंटों दूर है। WWE ने शो के लिए कुछ बेहतरीन मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। इस शो में रोमन के मौजूदा समय में सबसे कट्टर दुश्मन सैथ रॉलिंस भी एक्शन में नजर आने वाले हैं। उनका सामना एलए नाइट से होगा। इस मुकाबले में सैथ के पार्टनर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड दखल दे सकते हैं।
वो नाइट की हार का कारण बनने की कोशिश कर सकते हैं। इसी बीच रोमन रेंस की वापसी संभव है। वो रिंग में आकर रीड और ब्रेकर की हालत बिगाड़ सकते हैं और सैथ पर भी हमला कर सकते हैं। रॉलिंस अपनी हार से जरूर खुश नहीं होंगे और वो आगे जाकर रोमन को दोबारा निशाना बनाकर ब्रेक पर भेजने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह का स्टोरीलाइन एंगल आने वाले शोज का उत्साह दोगुना कर देगा।
2. WWE Raw का अगला शो
Raw के अगले एपिसोड द्वारा SummerSlam 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बिल्डअप शुरू हो जाएगा। यह WWE का दूसरा सबसे बड़ा शो है। फैंस चाहेंगे कि रोमन इस शो में लड़ते हुए नजर आए। इसके लिए रोमन को वापसी करनी होगी। अगर Saturday Night’s Main Event में रोमन वापस नहीं आते हैं, तो Raw का अगला एपिसोड सबसे शानदार विकल्प होगा।
एकमात्र ट्राइबल चीफ अचानक आकर सैथ रॉलिंस और उनके साथियों को निशाना बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रोमन इसी बीच विजनरी को SummerSlam 2025 में सिंगल्स मैच लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं। उनके बीच साल के दूसरे सबसे बड़े शो में मुकाबला आसानी से मेन इवेंट कर सकता है। वैसे भी SummerSlam पहली बार दो नाईट का होने वाला है। एक नाईट में इन दोनों मेगा स्टार्स को हेडलाइन करने का मौका दिया जा सकता है।
3. WWE SummerSlam 2025
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त 2025 को होने वाला है। पिछले साल रोमन WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर चले गए और सीधा SummerSlam में वापसी की। कुछ ऐसा ही रोमन इस साल भी कर सकते हैं। अभी वो पूरी तरह से बाहर हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि रोमन अभी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें आने वाली स्ट्रीट फाइटर फिल्म में भी जगह मिली है।
अगर रोमन रेंस का शेड्यूल व्यस्त है और उनके पास जुलाई में समय नहीं है, तो फिर अगस्त की शुरुआत में होने वाला SummerSlam उनके रिटर्न के लिए सबसे अच्छी जगह होगी। पिछले साल इस शो में आकर उन्होंने सोलो सिकोआ पर हमला किया था और अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच में उनकी हार का कारण बने थे। इस बार भी रोमन वापस आकर सैथ या उनके साथियों की मैच में हार का कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE की दो महिला सुपरस्टार्स को मिला बड़ा मंच, इस दिन होगा महामुकाबला, Rhea Ripley की नजर खिताब पर
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
33 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
9 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines