हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE के 3 शादीशुदा सुपरस्टार्स जिनका पहले हो चुका है तलाक, John Cena समेत दिग्गज शामिल

कई सारे मौजूदा सुपरस्टार्स हैं, जो अभी शादीशुदा हैं और उनका जीवन सही तरह से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, पहले उनका तलाक हो चुका है और शायद फैंस को इसके बारे में नहीं पता होगा।

विज्ञापन
जॉन सीना का भी हो चुका है तलाक

Married WWE Stars Divorced Before: WWE में रहते हुए सुपरस्टार्स फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अमूमन स्टार्स साल भर रेसलिंग करते हैं। इसी वजह से वो अपने निजी जीवन में कम समय दे पाते हैं। कई बार सुपरस्टार्स के रिश्ते इसी वजह से खराब हो जाते हैं और बात तलाक तक आ जाती है। WWE में अभी कई सारे सुपरस्टार्स हैं, जो शादीशुदा हैं लेकिन इसके पहले उनका तलाक देखने को मिल चुका है। हालांकि, फैंस को इसके बारे में नहीं पता होगा।

1. जॉन सीना

जॉन सीना अपने निजी जीवन को रेसलिंग या फिर एक्टिंग करियर से पूरी तरह अलग रखते हैं। सीना ने 2020 में शे शरियटजादेह से शादी की। हालांकि, यह उनकी पहली शादी नहीं थी। उन्होंने 2009 में एलिजाबेथ हूबरडो से शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता 3 साल तक ही चल पाया और फिर उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया। इसके बाद जॉन सीना ने निकी बैला को डेट किया लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। सीना ने बाद में शरियटजादेह को डेट करना शुरू किया और अभी वो साथ हैं। फैंस को शायद पता नहीं होगा कि जॉन भी तलाकशुदा रहे हैं।

2. ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय के सबसे बड़े विलेन में से एक हैं। बता दें कि मैकइंटायर ने 2016 में कैटलिन फ्रोहनाफेल से शादी की थी। कई लोगों को लगता है कि यह मैकइंटायर की पहली शादी है। हालांकि, इसके पहले भी उनकी शादी हुई थी, जिसका अंत डिवोर्स में हुआ था। 2009 में WWE के लिए काम करते हुए मैकइंटायर को टिफनी (टैरिन टेरेल) से प्यार हुआ था और उन्होंने 2010 में शादी कर ली। उनकी शादी सिर्फ एक ही साल चली और दोनों 2011 में अलग हो गए। मैकइंटायर इसके बाद लंबे समय तक सिंगल रहे और 2016 में कैटलिन से रिश्ता जोड़ने के बाद उनका निजी जीवन बढ़िया तरह से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

3. रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं। रैंडी के निजी जीवन के बारे में शायद फैंस को पता नहीं होगा। वो भी तलाकशुदा हैं। 2007 में रैंडी ने समांथा स्पेनो नाम की एक महिला से शादी की थी। 6 साल तक वो साथ रहे और 2013 में उनका डिवोर्स हो गया। रैंडी ने 2015 में किंबर्ली कैसलर से रिश्ता जोड़ा और इसके बाद से दोनों साथ हैं। बहुत से प्रशंसकों को लगता है कि रैंडी की पहली पत्नी ही किंबर्ली हैं, जो गलत है।


ये भी पढ़ें:- Brock Lesnar को WWE से कब किया गया बैन? दिग्गज को लेकर हैरान करने वाली खबर, हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola