MI vs DC: फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिया खास कीर्तिमान; विराट के क्लब में शामिल

IPL 2024 के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया।

1000 Plus runs against Most Teams in IPL Rohit Sharma David Warner Virat Kohli

रोहित शर्मा ने बनाया खास कीर्तिमान। इमेज क्रेडिट- IPL

MI vs DC, Rohit Sharma: IPL 2024 के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ा। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया।

विज्ञापन

फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 181.48 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 49 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। रोहित के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन

ऐसे में वह सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ IPL में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के विरुद्ध भी 1000 रन बनाए हैं। उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ साथ ही विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL 2024 में रोहित का प्रदर्शन

IPL 2024 में अब तक रोहित शर्मा का प्रदर्शन औसत रहा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध पिछले मैच में रोहित खाता तक नहीं खोल पाए थे। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ