चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का नया VIDEO, खौफ के 20 मिनट को लैंडर ने कुछ यूं फतह में बदला
Edited By Bhola Sharma

Chandrayaan-3 Mission
Edited By Bhola Sharma

Chandrayaan-3 Mission
Chandrayaan-3 Lander Moon Touchdown Image: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का नया वीडियो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने जारी किया है। वैज्ञानिकों ने लैंडिंग के जिस आखिरी 20 मिनट को खौफ से भरा समय बता रहे थे, वह उसके लिए वरदान साबित हुआ। लैंडर विक्रम ने बुधवार को इतिहास रचा और चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया। इसरो ने अब दुनिया को दिखाया है कि जब लैंडर अपने कंधों पर 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदें लेकर चंद्रमा की सतह के करीब पहुंचा तो उसने क्या-क्या देखा?
इसरो ने अपने ताजा पोस्ट में लैंडिंग का वीडियो पोस्ट किया है। इसरो ने बताया कि लैंडर में लगे इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा वीडियो रिकॉर्ड किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1694715419758887339?s=20
हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से कैप्चर किए गए वीडियो में चंद्रमा की खूबसूरत सतह दिख रही है। चंद्रमा पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखते हैं। करीब दो मिनट की क्लिप के आखिरी पलों में लैंडर विक्रम की गति काफी धीमी हो जाती है। इसके बाद लैंडर चंद्रमा की सतह को छूते हुए दिखता है।
दरअसल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश है। अब तक कोई भी देश इस छोर पर नहीं पहुंचा है। भारत से पहले रूस (सोवियत संघ), अमेरिका, चीन ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।
लैंडर विक्रम 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया था। 23 अगस्त की शाम 6:04 लैंडर ने चंद्रमा की सतह को छुआ। यह पूरी प्रक्रिया चार चरणों में हुई। जिसमें रफ ब्रेकिंग, एल्टीट्यूड होल्ड, फाइन ब्रेकिंग और वर्टिकल डिसेंट प्रक्रिया शामिल थे। चारों फेज आसानी से सफल हुए।
लैंडर के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के बाद धूल के कण फैल गए थे। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद धूल के कण छंट गए तो लैंडर के पेलोड रोवर प्रज्ञान लुढककर चंद्रमा की सतह पर बाहर आया। रोवर और लैंडर 14 दिनों तक चालू रहेंगे। चंद्रमा पर पृथ्वी के 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। बुधवार को सूर्योदय के समय लैंडर की लैंडिंग कराई गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: