---विज्ञापन---

नॉलेज angle-right

दूसरे इंसान को छूने से क्यों लगता है करंट? ये कोई जादू है या विज्ञान

Reason Electric Shock in Human Body: बिजली से करंट लगना तो आम बात है, लेकिन आज हम उस करंट की बात कर रहे हैं जो इंसान को छूने से लगता है। आइए जान लेते हैं इसके पीछे का रहस्य ये जादू है या है कोई वैज्ञानिक कारण।

---खबर नीचे जारी है---

Reason Electric Shock in Human Body: बिजली से करंट लगने की बात तो कई बार सुनी होगी लेकिन कभी आपने ये सुना  या महसूस किया है कि किसी को छूने से अचानक से जोर का झटका लगता है। सर्दी में तो ये ज्यादा ही होता है। लेकिन कभी आपके मन में कभी ये ख्याल आया कि आखिर ऐसा क्यों होता है। कुछ लोग सोचते हैं कि ये कोई जादू है तो कुछ को पता ही नहीं कि ऐसा क्यों होता है? अगर आप भी उन्ही में से एक हैं तो जान लेते हैं इसके पीछे का लॉजिक। क्या वैज्ञानिक कारण है या कोई जादू।

क्यों लगता है इंसान को छूने से करंट

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें इंसान के छूने से करंट लगता है तो जान लें इसके पीछे का कारण। दरअसल ये कोई जादू नहीं है बल्कि इसके पीछे विज्ञान है। दरअसल जिस इंसान के शरीर में इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ जाती है उनके शरीर में नेगेटिव चार्ज भी बढ़ जाता है। ऐसे में जब नेगेटिव इलेक्ट्रॉन किसी इंसान या चीज में मौजूद पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैज्ञानिकों की मानें तो जब निगेटिव इलेक्ट्रॉन्स, पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तो किसी इंसान और चीज को छूने से करंट लगता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मैंने शादी की तो प्रेमिका जान दे देगी, जयमाला के बाद फेरे लेने से पीछे हटा दूल्हा

इन चीजों को छूने से लगता है करंट

अब ये भी जान लेते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें छूने से ज्यादा करंट लगता है। सबसे ज्यादा करंट सर्दी के मौसम में महसूस होता है। ये विंटर्स में ऊनी कपड़ों को छूने, मेटल की चीजों को छूने और नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे कपड़ों को छूने से लगता है। इसके अलावा बालों को छूने से भी करंट लगता है। बालों में चिड़चिड़ की आवाज भी आती है।

---खबर नीचे जारी है---

सर्दी या गर्मी कब ज्यादा होता है ये

हालांकि किसी को छूने से करंट किसी भी मौसम में लगता है। फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी या फिर बरसात। लेकिन सर्दी के मौसम में ये ज्यादा ही होता है। यहां तक की खूले हुए बालों में भी कई बार झनझनाहट का एहसास होता है। इंसान की बॉडी से लगने वाला करंट बिजली के झटके से भी ज्यादा तेज लगता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी पर छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, पिता की हरकत पर सब हैरान

First published on: Dec 14, 2024 11:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola