अंतरिक्ष से कैसी दिखती है अपनी धरती, Chandrayaan-3 ने जारी की ताजा तस्वीर

Indian Space Research Organisation

Indian Space Research Organisation

Chandrayaan-3 Moon Pictures: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई को लॉन्च चंद्रयान पिछले सप्ताह 5 अगस्त को ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके बाद से ISRO द्वारा ट्विटर हैंडल से लगातार चंद्रमा की तस्वीरें जारी की जा रही हैं। इस बीच ISRO ने चंद्रयान-3 के लैंडर इमेज कैमरे द्वारा ली गई दो तस्वीर को अपने ट्वीटर हैंडर पर शेयर की है।

विज्ञापन

बहुत साफ है धरती और चंद्रमा की तस्वीर

इसमें चंद्रमा की ताजा तस्वीरों के अलावा, धरती की भी एक तस्वीर शामिल है। दरअसल, चंद्रयान-3 ने चांद व पृथ्वी की तस्वीरें भेजी हैं। तस्वीर के साथ-साथ अंतरिक्ष यान के लूनर ऑर्बिट में एंट्री करने के एक दिन बाद चंद्रमा की तस्वीर भी दिखाई गई है। दोनों ही तस्वीरें बहुत साफ हैं।

विज्ञापन

धरती की तस्वीर में कहीं धूप तो कहीं पर छांव है। इसके अलावा, चांद की तस्वीर में जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। ये गड्ढे कहीं पर बड़े हैं तो कहीं पर ये छोटे। इस तस्वीर में चांद कई जगहों पर बहुत काला नजर आ रहा है। इसी तरह धरती की तस्वीर में भी कुछ जगहों पर बहुत काला नजर आ रहा है, लेकिन धरती और चांद के कालेपन में अंतर साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
हर हाल में चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि लैंडर के “डीबूस्ट” होने के तुरंत बाद लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल को अलग करने का अभ्यास शुरू किया जाएगा। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो यान को धीमा कर देती है। उन्होंने यह जानकारी दी है कि इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी। इस बीच अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर विफल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, तब भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ