Vastu Tips: घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यह सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. आप इस तस्वीर को घर में लगाते हैं, तो सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. घर में सूर्योदय वाली तस्वीर कहां और किस दिशा में लगानी चाहिए. इसे लगाने से क्या लाभ मिलते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
किस दिशा में और कहां लगाएं तस्वीर?
सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है ऐसे में इस दिशा का संबंध सूर्य से माना जाता है. आपको सूर्य की तस्वीर हमेशा पूर्व दिशा में लगानी चाहिए. घर आप उगते सूर्य की तस्वीर को घर के लिविंग एरिया में लगा सकते हैं. घर के अलावा ऑफिस में आप इस तस्वीर को लगा सकते हैं. ऑफिस में उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से काम की बाधा दूर होती है और सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें – Bhojshala Temple History: किसने बनवाई थी धार भोजशाला? जानिए मंदिर का सदियों पुराना इतिहास
उगते सूर्य की फोटो लगाने के फायदे
- उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इससे घर-परिवार में शांति बनी रहती है. सफलता मिलती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सेहत अच्छी होती है.
- करियर और व्यवसाय में तरक्की के लिए इस तस्वीर को लगाना बेहद अच्छा माना जाता है. इसे घर में लगाने से नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा होता है.
- उगते सूर्य की तस्वीर लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है. बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
ये भी पढ़ें – Surya Gochar: सूर्य गोचर से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, धन हानि और गृह कलेश से रहेंगे परेशान
इन बातों का रखें ध्यान
आपको तेज रोशनी वाली और लाल रंग की उगते सूरज वाली तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इससे नकारात्मकता बढ़ती है. यह तनाव का कारण बन सकती है. आप डूबते सूरज की तस्वीर न लगाएं. तस्वीर को हमेशा साफ रखना चाहिए. टूटी हुई और खराब फ्रेम में फोटो को लगाना अशुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
2 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
3 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
5 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
9 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines