Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान एक गलती पड़ सकती है भारी, खुशहाल जीवन पर पड़ेगा प्रभाव

Surya Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में आर्थिक तंगी होने लगती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहण के दौरान कौन सी एक गलती हैं, जिसे नहीं करनी चाहिए।

Surya Grahan 2024
विज्ञापन

Surya Grahan 2024:  वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। बता दें कि इस दिन सोमवती अमावस्या (भूतड़ी अमावस्या) भी है। ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को है जो पूर्ण ग्रहण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखा जाता है। यदि सूर्य ग्रहण के दौरान एक छोटी सी गलती करते हैं तो जीवन पर ग्रहण का प्रभाव भारी पड़ सकता है। बता दें कि इन गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज भी हो जाती हैं। साथ ही घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहण के दौरान कौन सी एक गलती है जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर न करें ये एक गलती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को स्पर्श करता है तो यह अशुभ होता है।

Advertisment

वहीं जब भी ग्रहण लगता है तो ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए खानपान की चीजों में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। ऐसा करने से भोजन शुद्ध रहता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण और उसके सूतक काल से पहले ही आप तुलसी के पत्ते को तोड़कर रख लें। ताकि बाद में तुलसी के पत्ते को तोड़ने की जरूरत ना पड़ें।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी किसी भी देवी-देवता की मूर्ति या फोटो को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर या घर में किसी भी देवी-देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए। लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप कर सकते हैं या भगवान का नाम का जाप भी कर सकते हैं। ऐसा करना अच्छा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ