Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने से एक दिन पहले ही सूर्यग्रहण लगने वाला है, जो 54 साल बाद लगेगा। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं? इस ग्रह का सूतक काल समय क्या है? आइए इन सबके बारे में जानते हैं।

Surya Grahan 2024 mein kab lagega

सूर्य ग्रहण 2024

Surya Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का खास महत्व बताया गया है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है तो कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। जल्द ही इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो हर बार के ग्रहण से अलग होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 54 साल बाद पूर्ण सूर्यग्रहण लगने वाला है। साल 1970 के बाद 8 अप्रैल 2024 में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं? 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? सूतक काल का समय क्या होगा? किन बातों का ख्याल रखना होगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 और 9 अप्रैल की मध्यम रात से लगेगा। सूर्यग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात हो जाएगी। 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण लगना शुरू होगा और 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी। इसका खग्रास की शुरुआत रात को 10 बजकर 10 मिनट से होगी। खग्रास की समाप्ति मध्य रात को 1 बजकर 25 मिनट पर होगी। जबकि, सूर्य ग्रहण की समाप्ति 2 बजकर 22 मिनट पर होगी।

सूतक काल का समय

सूर्यग्रहण 8 अप्रैल की रात से शुरू है, लेकिन इसके 12 घंटे पहले से सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान कुछ कार्यों को करना मना होता है और नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के दौरान नियम का पालन करना जरूरी होता है।

विज्ञापन

क्या भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होने वाला सूर्यग्रहण भारत में नहीं लगेगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, अन्य देशों में सूर्य ग्रहण रहने वाला है। अलास्का को छोड़कर इस बार का सूर्य ग्रहण पूरे अमेरिका में लगने वाला है। आयरलैंड, इंग्लैंड और उत्तरी पश्चिमी क्षेत्रों के अलावा कनाडा में सूर्य ग्रहण दिखने वाला है। सबसे पहले ये ग्रहण मेक्सिको में नजर आ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ