---विज्ञापन---

Religion angle-right

भाद्रपद सोमवती अमावस्या पर करें तुलसी के ये 3 उपाय, मां लक्ष्मी रहेंगी सदैव प्रसन्न

Bhadrapada Amavasya: 2 सितंबर, 2024 को पड़ रही भाद्रपद अमावस्या एक दुर्लभ सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में धन-धान्य की वृद्धि करती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Bhadrapada Somvati Amavasya: हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या की तिथि 2 सितंबर, 2024 को पड़ रही है। चूंकि यह अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए यह एक दुर्लभ सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसे पिठोरी अमावस्या भी कहते हैं। पूर्वजों के मोक्ष के लिए इस दिन पिंडदान करने से लाभ होता है। महिलाए इस दिन अखंड सौभाग्यवती होने और संतान के दीर्घायु और स्वस्थ रखने के लिए व्रत और पूजा करती है।

इस अमावस्या को कुश घास उखाड़ने के लिए पवित्र दिन माना गया है, इसलिए इसे कुशोत्पाटिनी या कुशग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं। इस कुश का उपयोग पूजा के लिए शुभ माना गया है। मान्यता है कि भाद्रपद अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। आइए जानते हैं, इस दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

tulsi ke totke, tulsi ke upay, tulsi puja ke fayde, tone totke, lal kitab ke totke, dharma karma,

---विज्ञापन---

भाद्रपद अमावस्या पर धन पाने के उपाय

  • भाद्रपद सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाएं और इसके बाद तुलसी जी के पास दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय जीवन में समृद्धि आती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन तुलसी माता को सुनहरे रंग की गोटे वाली लाल रंग की चुनरी की चढ़ाएं। विश्वास किया जाता है, ऐसा करने से मां तुलसी के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य बढ़ता है।
  • यदि वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या है, तो भाद्रपद अमावस्या के दिन तुलसी जी की पूजा विधिवत करें। पूजा करने के बाद उसमें लाल कलावा बांध दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस उपाय से दांपत्य जीवन मधुर हो जाता है और परिवार में खुशियां बढती हैं।
  • यदि आपके सिर से कर्ज का बोझ नहीं उतर रहा है और आप आमदनी नहीं बढ़ रही है, तो भाद्रपद अमावस्या के दिन एक पीले धागे में 108 गांठ लगाएं और उसे तुलसी के गमले पर बांध दें। तुलसी के सामने प्रार्थना करें अपनी मनोकामना उन्हें बताएं। शीघ्र ही आपके जीवन में सब शुभ शुरू होना शुरू जाएगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2024 06:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola