Ashadh Month 2026: आज शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, विष्णु भगवान की कृपा के लिए करें ये 3 काम

Ashadh Month 2026 Today: आज 30 जून 2026, दिन मंगलवार से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो रही है. आषाढ़ के महीने में विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों को करना चाहिए. ऐसा करने से आपको श्रीहरि का आशीर्वाद मिलेगा.

VISHNU JI.jpg

Photo Credit- News24GFX

Ashadh Month 2026 Today: आज आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है. आषाढ़ महीना 30 जून 2026 से लेकर 29 जुलाई 2026 तक रहेगा. इसके बाद सावन की शुरुआत होगी. आषाढ़ महीने में कई उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा. भगवान विष्णु का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आप इस महीने में तीन काम करें. यह महीना धार्मिक दृष्टि से खास होने के साथ ही प्रकृति में बदलाव के लिए भी खास होता है. आषाढ़ महीने में शुभ कामों को करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आप इस महीने इन तीन उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

व्रत और उपवास करें

आषाढ़ का महीना व्रत और पूजा के लिए खास होता है. आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि, योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी व्रत आते हैं. आप आषाढ़ महीने में व्रत करें. व्रत रखने और पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है. श्रद्धापूर्वक व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. बता दें कि 11 जुलाई को योगिनी एकादशी और 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है. इन दिनों व्रत करने से श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

दान-पुण्य का शुभ कार्य

हिंदू धर्म में दान-पुण्य कर्म का खास महत्व होता है. आषाढ़ महीने में दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. आषाढ़ महीने में आप जरूरतमंद लोगों को छाता, जूते-चप्पल, अन्न, वस्त्र और धन आदि का दान कर सकते हैं. आप खासकर ब्रह्माणों और गरीबों को जरूरत की चीजें दान करें. दान करने से पापों का नाश होता है.

विज्ञापन

यज्ञ-हवन और पूजन

आषाढ़ महीने के दौरान घर-परिवार में सुख-शांति के लिए यज्ञ और हवन करना चाहिए. हवन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. आप घर में पूर्णिमा, एकादशी और प्रदोष तिथि के दिन हवन करा सकते हैं. इसके साथ ही आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु, सूर्यदेव, देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ