Neem Karoli Baba: सफलता की राह आसान करते हैं नीम करोली बाबा के विचार, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Neem Karoli Baba: महान संतों में से एक नीम करोली बाबा अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. उनके विचराों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. नीम करोली बाबा के विचारों को अपनाकर करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं.

Neem Karoli Baba .jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: 20वीं सदी के महान संतों में से एक नीम करोली बाबा बेहद प्रसिद्ध हैं. कई महान हस्तियां भी उनकी भक्त हैं. नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम में भक्त दर्शन के लिए आते हैं. नीम करोली बाबा के विचार लोगों को जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं. उनके कई भक्त नीम करोली बाबा को कलयुग में हनुमान जी की अवतार मानते हैं. आप जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता हासिल करने के लिए बाबा के अनमोल विचारों को अपना सकते हैं.

धैर्य और विश्वास

नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से प्रेरणा मिलती है कि, व्यक्ति को जीवन में धैर्य रखना चाहिए. जीवन में धैर्य रखकर और विश्वास के साथ हर काम संभंव है. आप जीवन में कठिन परिश्रम करते रहें और अपने ऊपर पूरा विश्वास रखें. कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

निस्वार्थ कर्म और सेवा भाव

व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए कर्म करते रहना चाहिए. निस्वार्थ भाव से कर्म करें यानी फल की चिंता करते हुए अपना कर्तव्य पूरा करें. इसके साथ ही ईश्वर पर पूरा विश्वास रखें. यह आपको करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. लगातार प्रयास और निस्वार्थ कर्म के जरिए आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

सादगी और समर्पण

व्यक्ति को जीवन में अहंकार का त्याग कर सादगी को अपनाना चाहिए. सादगी भरा जीवन अपनाने से व्यक्ति का जीवन अच्छा होता है. इंसान को इसी के साथ ही भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए. कर्म करने के साथ ही भगवान पर पूरी आस्था रखें. भगवान का वास सादगी और भक्ति में माना जाता है. ऐसे में दिखावा करने से बचना चाहिए. साधारण जीवन और भगवान के प्रति आस्था ही जीवन का असली सुख है. नीम करोली बाबा के इन विचारों को अपनाकर आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ