Ashadh Month 2026: कल से शुरू हो रहा आषाढ़ माह, जानिए इस महीने में क्या करें और क्या न करें?

Ashadh Month 2026: आषाढ़ महीने की शुरुआत 30 जून से हो रही है. आषाढ़ के महीने में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आषाढ़ में कई कार्यों को करना शुभ और कई कामों को करना अशुभ माना जाता है. आइये इस महीने के धार्मिक नियमों के बारे में जानते हैं.

Ashadh Month 2026

Photo Credit- AI

Ashadh Month 2026: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ कल यानी 30 जून से शुरू हो रहा है. इस महीने का समापन 29 जुलाई 2026 को होगा. इस दौरान आषाढ़ महीने में आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. आषाढ़ महीना दान-पुण्य और विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. आषाढ़ महीने को लेकर कई मान्यताएं हैं. इस महीने में किन कामों को करना अच्छा होता है? आषाढ़ महीने में किन कामों को करने से बचना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आषाढ़ महीने में क्या करें?

श्रीहरि और सूर्यदेव की पूजा – भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा के लिए आषाढ़ का महीना खास होता है. आप आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी का व्रत करें. रोजाना सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

विज्ञापन

दान-पुण्य के काम करें – आषाढ़ महीने में विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य के काम करने चाहिए. आपको गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, छाता, जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए.

धार्मिक ग्रंथों का पाठ – मानसिक शांति और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रामचरितमानस और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इनका पाठ करने से जीवन में आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होगी.

विज्ञापन

आषाढ़ महीने में क्या न करें?

तामसिक भोजन से परहेज – आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा का महत्व होता है. आपको इस महीने में तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए. आषाढ़ महीने में मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज और अधिक तले-भुने खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

मांगलिक काम न करें – आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी तिथि के बाद मांगलिक कार्य करने से परहेज करना चाहिए. इस दिन विष्णु भगवान योनिद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए काम की शुरुआत आदि नहीं करने चाहिए.

झूठ और क्रोध से बचें – आषाढ़ का महीना भक्ति के लिए खास होता है. इस महीने में झूठ बोलने, क्रोध करने, किसी से विवाद करने और लड़ाई करने से बचना चाहिए. इससे मन पर नकारात्मक असर पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ