हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती

Shardiya Navratri Third Day: आज 13 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है. आइये आज की पूजा विधि और आरती के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: आज 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को आश्विन माह की तृतीया तिथि है. आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए समर्पित होता है. आपको आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शारीरिक और मानसकि कष्टों से मुक्ति मिलती है. मां का स्वरूप बेहद निराला है. मां चंद्रघंटा का स्वरूप दस भुजाओं वाला है. वह हाथ में त्रिशूल, गदा, धनुष, बाण, तलवार, कमल, घंटा, रुद्राक्ष माला और कमंडल धारण किए हैं. माता के मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है.

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है. सुबह उठने के बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा स्थापित करें. मां चंद्रघंटा को लाल और पीले फूल अर्पित करें. आप रोली और अक्षत से तिलक करें. देवी मां की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. फल और मिठाई का भोग लगाएं. मां चंद्रघंटा को भोग लगाने के साथ ही पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें. पूजा संपन्न होने के बाद अंत में मां चंद्रघंटा की आरती करें.

मां चंद्रघंटा पूजा मंत्र

मंत्र – ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

विज्ञापन

गायत्री मंत्र – या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।

स्तुति – पिंडज प्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान, वरना अधूरी रहेगी पूजा

मां चंद्रघंटा की आरती (Maa Chandraghanta Ki Aarti)

जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।पूर्ण कीजो मेरे काम॥
चन्द्र समाज तू शीतल दाती।चन्द्र तेज किरणों में समाती॥
मन की मालक मन भाती हो।चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥
सुन्दर भाव को लाने वाली।हर संकट में बचाने वाली॥

विज्ञापन

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।श्रद्धा सहित जो विनय सुनाये॥
मूर्ति चन्द्र आकार बनाये।सन्मुख घी की ज्योत जलाये॥
शीश झुका कहे मन की बाता।पूर्ण आस करो जगत दाता॥
कांचीपुर स्थान तुम्हारा।कर्नाटिका में मान तुम्हारा॥
नाम तेरा रटू महारानी।भक्त की रक्षा करो भवानी॥

मां चंद्रघंटा प्रिय भोग

आपको मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मिठाइयों और फलों का भोग लगाना चाहिए. भक्त दूध से बनी मिठाइयों और शहद की खीर का भोग लगा सकते हैं. मखाने की खीर का मां चंद्रघंटा को भोग लगाना शुभ होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola