हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि, आरती और मंत्र

Shardiya Navratri 2026 Second Day: आज 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज दूसरे दिन की पूजा विधि, मंत्र और आरती के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि पर्व के दौरान दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. आप आज मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना और आरती अवश्य करें. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सही विधि और आरती के बारे में यहां जान सकते हैं. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है. आइये आज की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सुबह स्नान कर पूजा स्थान की सफाई करें. आप मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा के समक्ष धूप और दीप जलाएं. देवी मां को पीले या सफेद रंग के फूल चढ़ाएं. आप गेंदा और चमेली के फूल चढ़ा सकते हैं. मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग लगाएं. आपको पूजा के दौरान पवित्रता और शुद्धता का पूरा ध्यान रखना चाहिए. देवी मां की पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें और पूजा के अंत में आरती अवश्य करें.

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra)

“ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्‍यै नम:।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान, वरना अधूरी रहेगी पूजा

मां ब्रह्मचारिणी की आरती (Maa Brahmacharini Ki Aarti)

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।

विज्ञापन

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola