हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात कर लें ये जरूरी उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी और दूर रहेगा चश्मा

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है. इसके साथ ही कई उपाय किए जाते हैं. आप शरद पूर्णिमा की रात इन खास उपाय को कर आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 gfx

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का पर्व इस साल 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. शरद पूर्णिमा पर कई ज्योतिषीय और सेहत से जुड़े उपाय किए जाते हैं. शरद पूर्मिणा आश्विम माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस दिन कोजागरी पूजा भी होती है. इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है. इसके अलावा मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होता है. चंद्रमा की ये 16 कलाएं – अमृत, मनदा, पुष्टि, तुष्टि, कांति, ज्योत्स्ना, प्रीति, अंगदा, पूर्णा, पूर्णामृत, स्वच्छा, तेजस्विनी, विशुद्धा, ज्ञाना और सुधा हैं. इस दिन आंखों की रोशनी से जुड़े उपाय करना अच्छा होता है.

आंखों की रोशनी के लिए उपाय

त्राटक क्रिया

शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत बरसता है. इस दौरान त्राटक क्रिया करना बेहद लाभकारी होता है. शरद पूर्णिमा के दिन त्राटक क्रिया करने के लिए कुछ मिनटों के लिए चंद्रमा की ओर बिना पलक झपकाए देखना होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों की सेहत दुरुस्त रहती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

सुई-धागा पिरोना

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा की रात को चांद पूरा होगा है और रोशनी भी काफी होती है. शरद पूर्णिमा की रात को आपको चांद की रोशनी मेंं सुई में धागा डालने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसी मान्यता है कि, इस क्रिया को करने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है.

करें ये खास उपाय

विज्ञापन

आंखों की रोशनी के लिए चंद्रमा की रोशनी के लिए चंद्रमा की रोशनी में कुछ देर बैठना चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपाय करने चाहिए. इसके अलावा “श्रीम श्रीम श्रोम सहा चंद्रमा से नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से धन-समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है. इसके अलावा आपको चंद्रमा की रोशनी में खीर को रखने के बाद इसका सेवन करना चाहिए. इस खीर का सेवन करने से स्वास्थ लाभ मिलते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola