Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Sawan 2025: सावन का पहला दिन आज, इन 3 उपायों से प्रसन्न होंगे महादेव, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Upay: आज 11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। आज सावन का पहला दिन है। साथ ही देवी लक्ष्मी और मां संतोषी को समर्पित शुक्रवार के दिन का संयोग भी बन रहा है। चलिए अब जानते हैं आज के पावन दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 11, 2025 10:19
Sawan-Purnima

Sawan 2025 Upay: सावन माह का हर एक दिन भगवान शिव को समर्पित है, जिस दिन उनकी पूजा करने से साधक को विशेष लाभ होता है। भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है, जो अनादि हैं यानी न तो इनका कोई आदि है और न ही अंत है। जिन लोगों के ऊपर शिव जी की विशेष कृपा रहती है, उनके पास कभी कोई बुरी शक्ति नहीं आती है। धीरे-धीरे उनके सभी काम बनने लगते हैं और घर-परिवार में खुशियों का वास होता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के समाप्त होते ही श्रावण मास का आरंभ हो जाता है। इस साल आज 11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। जबकि 9 अगस्त 2025 को सावन माह का समापन होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह के पहले दिन कुछ विशेष उपाय करने से भक्तों को शिव जी की खास कृपा प्राप्त होती है। चलिए अब जानते हैं सावन माह के पहले दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

सावन के पहले दिन करना न भूलें ये उपाय

  • सावन के पहले दिन यानी आज भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल और फिर कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही गरीबों को मिठाई का दान करें। इस उपाय से आपके घर में खुशियों का वास होगा और भगवान शिव भी आपसे खुश रहेंगे।
  • सावन माह के पहले दिन शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी और शक्कर यानी पंचामृत से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में खुशियों का वास होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
  • जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वे सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को भगवान शिव की पूजा करें। शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल अर्पित करें। प्रत्येक वस्तु को अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव जी की पूजा करने के बाद शिवलिंग की पूजा करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से भगवान शिव आपसे जरूर खुश होंगे और आपके सभी दुख-दर्द दूर कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

आज की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 5:52
  • सूर्यास्त- शाम 7:12
  • अमृत काल- प्रात: काल में 12:01 से लेकर 01:39 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:16 से लेकर 05:04 मिनट तक
  • राहु काल- सुबह 10:52 से लेकर दोपहर 12:32 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:05 से लेकर 12:58 मिनट तक

सावन सोमवार की सही तिथि

  • पहला सावन सोमवार: 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सावन सोमवार: 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सावन सोमवार: 28 जुलाई 2025
  • चौथा सावन सोमवार: 4 अगस्त 2025

ये भी पढ़ें- Rajyog 2025: शुक्र गोचर से बना केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग, 26 जुलाई तक ये 3 राशियां रहेंगी ठाट-बाट से

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 11, 2025 06:00 AM

संबंधित खबरें