Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Sakat Chauth 2026: मंगलवार को सकट चौथ पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जीवनभर रहेंगे परेशान

Sakat Chauth 2026: नववर्ष 2026 में 6 जनवरी, वार मंगलवार को गणेश जी को समर्पित सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. वैसे तो सकट चौथ पर दान करने से महालाभ होता है, लेकिन शास्त्रों में उन चीजों के बारे में भी बताया गया है जिनका दान सकट पर करना अशुभ होता है. चलिए जानते हैं किन चीजों का दान सकट चौथ पर करने से बचना चाहिए.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Jan 5, 2026 08:51
Sakat Chauth 2026
Credit- Social Media

Sakat Chauth 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए सकट चौथ के दिन का खास महत्व है, जिसका व्रत हर साल माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. माना जाता है कि सकट चौथ के दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ दान करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि बच्चों की तरक्की, अच्छी सेहत और खुशहाली का भी आशीर्वाद मिलता है. हालांकि, इस बार मंगलवार के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. ऐसे में कुछ चीजों का दान इस दिन करना सही नहीं रहेगा.

आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दान मंगलवार के दिन सकट चौथ पर करना शुभ नहीं रहेगा.

---विज्ञापन---

सकट चौथ पर किन चीजों का दान न करें?

  • दूध से बनी चीजें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार को सकट चौथ के दिन दूध से बनी चीजों का दान करना शुभ नहीं होता है. इससे न सिर्फ आपको पाप लगेगा, बल्कि कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी कमजोर होने लगेगी.

  • कांच का सामान

सकट चौथ पर कांच के सामान का दान करने से बचें. इससे न सिर्फ आपके घर में दरिद्रता आएगी, बल्कि घर वालों की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

---विज्ञापन---
  • नुकीली चीजें

सकट चौथ के शुभ दिन नुकीली चीजों का दान करने से बचें. शास्त्रों में बताया गया है कि नुकीली चीजों का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और रिश्ते खराब होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Upay: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकट चौथ पर करें ये 3 उपाय, सेहत भी रहेगी अच्छी

सकट चौथ पर किन चीजों का दान करें?

सकट चौथ पर गुड़, तिल, धन, वस्त्र, मूंगफली, कंबल, फल, घी, मिठाई, चने, मसूर की दाल और तांबे से बनी चीजों का दान करना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों के दान से गणेश जी खुश होते हैं और व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है.

ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 05, 2026 08:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.