Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, जिसके बदले में भाई बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। आज श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि है। इसलिए आज 9 अगस्त 2025 को देशभर में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि रक्षा बंधन के दिन कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं।
आज हम आपको उन 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर रक्षा बंधन के शुभ दिन घी का एक-एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे न सिर्फ बहनों के जीवन में खुशियों का वास होता है, बल्कि भाई के लिए भी उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।
दीप जलाने का धार्मिक महत्व
घर में दीया जलाना एक भारतीय परंपरा है। दीपक को ज्ञान, प्रकाश, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। खासकर शाम के समय या प्रदोष काल में दीप जलाना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: भाई की तरक्की के लिए बहनें रक्षा बंधन पर करें ये 3 उपाय, भइया हो जाएगा मालामाल
इन 5 जगह पर जलाएं दीप
- मुख्य द्वार
आज रक्षा बंधन की शाम घर के मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा की और घी का एक दीपक जलाएं। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और गृह क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
- मंदिर
मुख्य द्वार के अलावा घर में मौजूद मंदिर में पूर्व या उत्तर दिशा में भी एक दीप जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा, जिससे घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी।
- तुलसी का पौधा
यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो उसके पास भी घी का एक दीपक जलाएं। इससे आपको देवी तुलसी और विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होगा।
- किचन
किचन को घर का मुख्य स्थान माना जाता है, जिसे हमेशा साफ रखना चाहिए। साथ ही किचन में दीप जलाना शुभ होता है। खासकर रसोई घर में उत्तर-पूर्व दिशा में दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- तिजोरी
रक्षा बंधन की शाम घर की तिजोरी के पास उत्तर दिशा की तरफ घी का एक दीप जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? भविष्य, स्कंद और महाभारत पुराण के प्रसंगों से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 mins agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 hr agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
18 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
20 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
21 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines