Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, अध्यात्म-सेवा और जनकल्याण विषयों पर हुई चर्चा

President Droupadi Murmu met Premanand Maharaj: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान वो वृंदावन पहुंचीं और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. आश्रम पहुंचने पर सबसे पहले उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज से अध्यात्म-सेवा और जनकल्याण आदि विषयों पर चर्चा की.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 20, 2026 11:57
President Droupadi Murmu met Premanand Maharaj
Credit- Social Media

President Droupadi Murmu met Premanand Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय ब्रज दौरे पर हैं. उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रेम मंदिर और इस्कॉन में दर्शन-पूजा, संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, गिर्राज जी की परिक्रमा और रामकृष्ण मिशन में कैंसर ब्लॉक का उद्घाटन करना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की.

राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत

आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया, जिसके बाद उनके शिष्यों ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाई. साथ ही प्रसाद भेंट किया. बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ मौजूद था.

---विज्ञापन---

करीब 27 मिनट तक चली बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 27 मिनट तक राधा केली कुंज आश्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज के बीच बातचीत हुई. इस दौरान दोनों ने अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण आदि विषयों पर चर्चा की. साथ ही प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देवी-देवताओं के नाम जाप के महत्व के बारे में बताया और कहा ‘ये ही मनुष्य के जीवन के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है.’

ये भी पढ़ें- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परोसी अक्षय पात्र की 5 अरबवीं थाली, बच्चों को परोसा भोजन

---विज्ञापन---

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के तहत पूरे वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जहां एक तरफ प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, वहीं प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है. इसके अलावा बंदरों से सुरक्षा के लिए टीम भी तैनात की गई है. दरअसल, वृंदावन में बंदरों से पर्यटकों को अच्छी-खासी परेशानी होती है. जहां कुछ बंदर लोगों का चश्मा लेकर भाग जाते हैं, वहीं कुछ पर्स छीन लेते हैं.

पहले भी कर चुकी हैं वृंदावन का दौरा

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये वृंदावन का दूसरा दौरा है. इससे पहले वो 25 सितंबर 2025 को वृंदावन गई थी, जिस दौरान राष्ट्रपति ने निधिवन और बांके बिहारी मंदिर में पूजा की थी. साथ ही मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर मौजूद मंदिरों के दर्शन किए थे. हालांकि, उस दौरान उनके साथ उनके परिवार वाले नहीं थे.

First published on: Mar 20, 2026 11:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.