---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vasut Dosh Upay: घर में बढ़ते टेंशन, बार-बार झगड़े की वजह कहीं ये 5 वास्तु दोष तो नहीं, करें ये उपाय

Vasut Dosh Upay: घर में बिना वजह बढ़ता तनाव और बार-बार होने वाले झगड़े किसी छुपे वास्तु दोष का संकेत हो सकते हैं, जो माहौल में दिशा और ऊर्जा का असंतुलन बिगाड़ रहा हो. जानिए ऐसे 5 प्रमुख वास्तु दोष घर की शांति को प्रभावित करते हैं और उनको दूसर करने के असरदायर उपाय.

---विज्ञापन---

Vasut Dosh Upay: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में घर सुकून की जगह माना जाता है. लेकिन कई बार बिना स्पष्ट कारण के माहौल भारी होने लगता है. छोटी बातें विवाद में बदल जाती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और ऊर्जा का असंतुलन इसका कारण हो सकता है. इसी कड़ी में कुछ ऐसे संकेत सामने आते हैं, जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है. आइए जानते हैं, घर में बढ़ते टेंशन, बार-बार झगड़े की वजह के 5 वास्तु दोष और उसे दूर करने के असरदार उपाय.

मुख्य द्वार पर ‘छाया दोष’

घर का प्रवेश द्वार ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है. अगर इसके सामने पेड़, खंभा या ऊंची दीवार हो, तो इसे द्वार वेध कहा जाता है. इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है.

---विज्ञापन---

करें ये उपाय: दरवाजे के पास शुभ चिन्ह बनाएं. हल्की रोशनी रखें. साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें

किचन में वास्तु दोष

रसोई घर की ऊर्जा का केंद्र होता है. यहां पानी और अग्नि का संतुलन बिगड़ने पर तनाव बढ़ सकता है. यह स्थिति रिश्तों में खटास ला सकती है.

---विज्ञापन---

करें ये उपाय: सिंक और चूल्हे के बीच थोड़ी दूरी रखें. बीच में पौधा या लकड़ी का छोटा पार्टिशन मददगार हो सकता है.

सीढ़ियों के नीचे की गलती

सीढ़ियों के नीचे मंदिर या कबाड़ रखना आम बात है, लेकिन यह जगह भारी ऊर्जा बना सकती है. इससे अचानक झगड़े बढ़ने की संभावना रहती है.

---विज्ञापन---

करें ये उपाय: इस स्थान को खाली रखें. नमक से भरा कटोरा रखने से वातावरण हल्का रहता है.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: हाथ की किस उंगली का टेढ़ा होना माना गया है अशुभ, जानें जीवन पर असर

---विज्ञापन---

दक्षिण-पश्चिम दिशा का महत्व

यह दिशा स्थिरता और रिश्तों से जुड़ी होती है. अगर यह हिस्सा हल्का या खाली हो, तो आपसी भरोसा कम हो सकता है.

करें ये उपाय: यहां भारी फर्नीचर रखें. परिवार की फोटो लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है.

---विज्ञापन---

उत्तर-पूर्व में भारीपन

ईशान कोण को बहुत पवित्र माना जाता है. यहां भारी सामान या शौचालय होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

करें ये उपाय: इस दिशा को खुला रखें. नियमित साफ-सफाई और हल्की पूजा से वातावरण बेहतर होता है.

---विज्ञापन---

छोटे बदलाव, बड़ा असर

घर में रोज सुबह खिड़कियां खोलना फायदेमंद होता है. प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा नकारात्मकता कम करती है. हल्के रंगों का इस्तेमाल भी मन को शांत रखता है. घरेलू पौधे, जैसे तुलसी या मनी प्लांट, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं.

मॉडर्न लाइफ में वास्तु की भूमिका

आज के फ्लैट सिस्टम में हर चीज बदलना संभव नहीं होता. ऐसे में छोटे-छोटे उपाय भी असर दिखा सकते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि सही दिशा, साफ-सफाई और संतुलित सजावट से घर का माहौल काफी हद तक बदला जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: हमेशा पैसों से भरा रहेगा जीवन, अपनाएं नीम करोली बाबा के ये 4 असरदार उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 19, 2026 07:23 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola