Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Parshuram Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है परशुराम जयंती? नोट करें तिथि और जानें चिरंजीवी श्रीपरशुराम की पूजा का शुभ मुहूर्त

Parshuram Jayanti 2026 Date & Shubh Muhurat: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को चिरंजीवी श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे परशुराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि 2026 में 19 अप्रैल या 20 अप्रैल, किस दिन परशुराम जयंती है.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 14, 2026 13:29
Parshuram Jayanti
Credit- Social Media

Parshuram Jayanti 2026 Date & Shubh Muhurat: भगवान परशुराम, जगत के पालनहार विष्णु जी के छठे अवतार हैं, जिनका जन्मोत्सव (परशुराम जयंती) हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि परशुराम जयंती पर परशुराम जी की पूजा करने से व्यक्ति को साहस, उच्च बुद्धि और असीम शक्तियों की प्राप्ति होती है. जहां कुछ लोग इस दिन पूजा-पाठ करते हैं, वहीं कई लोग शत्रुओं पर विजय, नकारात्मकता ऊर्जा से मुक्ति, संतान सुख व सुख-समृद्धि के लिए व्रत भी रखते हैं.

चलिए जानते हैं साल 2026 में किस दिन परशुराम जयंती का व्रत रखा जाएगा और इस दिन भगवान की पूजा किस मुहूर्त में करना लाभदायक रहेगा.

---विज्ञापन---

परशुराम अवतार का कारण

पौराणिक कथाओं के अनुसार, पृथ्वी पर से पाप व अधर्मी राजाओं का विनाश करने के लिए विष्णु जी ने भगवान परशुराम का अवतार लिया था. कहा जाता है कि भगवान परशुराम अभी भी धरती पर वास करते हैं क्योंकि उन्हें चिरंजीवी का वरदान प्राप्त है. कल्कि पुराण में बताया गया है कि परशुराम जी विष्णु के 10वें अवतार श्री कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करेंगे, जिसके बाद ही कलयुग का अंत होगा.

परशुराम जयंती 2026 में कब है?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर साल 2026 में 19 अप्रैल, वार रविवार को परशुराम जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन अक्षय तृतीया भी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: चतुराई और मधुरता से जीत हासिल करते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, Ishqan De Lekhe की हीरोइन Isha Malviya का भी ये ही है Mulank

परशुराम जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 05:51
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:23 से सुबह 05:07
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:47 से शाम 07:10
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:49 से शाम 07:55

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 14, 2026 01:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.