Mangalwar Ke Upay: हनुमान जयंती के मौके पर लाल कपड़े और गुड़ के उपाय से चमक उठेगा किस्मत का सितारा

Mangalwar Ke Upay: सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार का संबंध हनुमानजी और मंगल ग्रह से है। यदि जीवन में निराशा ही निराशा हो, कुछ करने या कहने में साहस की कमी हो, तो मंगलवार के इन उपायों से जल्द ही लाभ होता है।

Mangalwar ke Upay

मंगलवार के चमत्कारी उपाय

Mangalwar Ke Upay: सनातन हिंदू धर्म में मंगलवार नाम के अनुसार ही काफी मंगलकारी है। इस दिन का विशेष संबंध भगवान राम के परम भक्त हनुमानजी से है। मान्यता है कि मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा के दिन उनका जन्म हुआ था। साथ ही यह दिन मंगल ग्रह से भी सम्बंधित है। यही कारण है कि मंगल ग्रह को मजबूत करने या उसकी शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

आज मंगलवार भी है, चैत्र पूर्णिमा भी है और हनुमान जयंती भी, इस लिहाज से आज का दिन एक विशेष दिन बन गया है। आइए जानते हैं, मंगलवार को किए जाने वाले विशेष उपाय, जिनसे जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

धन नहीं टिकता तो करें ये उपाय

यदि हाथ में धन नहीं टिकता है। रुपया-पैसा आते ही हाथ से निकल जाता है, तो लाल कपड़े जुड़ा ये उपाय काफी कारगर होगा। इसके लिए सवा हाथ के लाल कपड़े में सवा पाव गुड़ और एक सिक्का रखकर अच्छे से बांध लें और फिर उस पोटली को किसी नदी, झरना या किसी स्वच्छ बहते जल में बहा दें। ऐसा 3 से 7 मंगलवार को करें।

हर दुःख-दर्द दूर करने का उपाय

यदि जीवन में हर ओर निराशा ही निराशा है, कुछ समझ नहीं आ रहा हो कि क्या करें, क्या न करें, तो गुड़ का ये उपाय करें। थोड़ा आटा लेकर उसमें गुड़ मिलाएं और गूंथ कर उसका दीया बना लें। फिर एक बाती और घी डालकर वह दीया मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में प्रज्वलित करें। इससे मंगल ग्रह मजबूत होगा, मन में साहस का संचार होगा। जल्द ही जीवन से विघ्न-बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। हनुमानजी की कृपा से यह उपाय शनिवार को भी करने से भी लाभ होता है।

मनोकामना पूर्ति का उपाय

यदि कोई मनोकामना है और उसे हर हाल में पूरा करना है, तो 27 मंगलवार तक ये उपाय करने से फायदा होता है। इसके लाल कपड़े में ग्यारह लाल मिर्च और गुड़ रखकर पोटली बना लें और उसे बांधकर बहते हुए जल, जैसे किसी नदी, झरने में बहा दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ