Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kharmas 2026: आज से शुरू हुआ खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानिए क्या करें क्या नहीं?

Kharmas 2026: आज 15 मार्च से खरमास की शुरुआत हो रही है. खरमास की शुरुआत होने के साथ ही शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. अब अगले महीने तक कई कार्य नहीं कर सकेंगे. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 15, 2026 08:56
Kharmas 2026
Photo Credit- News24GFX

Kharmas 2026: आज 15 मार्च 2026, दिन रविवार से खरमास की शुरुआत हो रही है. खरमास अगले महीने 14 अप्रैल तक रहेगा. खरमास के दौरान कई शुभ कार्य करने की मनाही होती है. खरमास में कई नियमों का ध्यान रखना होगा. खरमास में शादी, मुंडन और गृह प्रवेश आदि शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. वाहन खरीने, नए काम की शुरुआत करने इस दौरान परहेज करना चाहिए.

खरमास की शुरुआत

14 और 15 की मध्यरात्रि को सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ग्रहों के राजा सूर्य रात को 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं. मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की शुरुआत हो गई है. आज खरमास की शुरुआत के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्य पर रोक लग गई है. अब खरमास का समापन होने तक सभी कार्य वर्जित रहेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – बर्बाद कर देते हैं कुंडली के ये महाअशुभ योग, गरीबी का बनते हैं कारण, जानें बचने के उपाय

खरमास का समापन

सूर्य देव के मीन राशि में होने के दौरान खरमास रहता है. अब सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को होगा. 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सूर्य ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास का समापन होगा. इसके बाद शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

खरमास के नियम

खरमास के दौरान कई खास नियमों का ध्यान रखना होता है. खरमास में विवाह, ग्रह प्रवेश आदि कार्य वर्जित होते हैं. घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए. नए काम की शुरुआत इस दौरान नहीं करनी चाहिए. इस दौरान काम में बाधा की संभावना रहती है और कार्य असफलता का डर रहता है. खरमास में आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. अन्न और धन का दान करना चाहिए. रोजाना सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 15, 2026 08:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.