Meen Sankranti 2026 Today: आज मीन संक्रांति पर सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए कब तक रहेगा दान करने का पुण्य काल?

Meen Sankranti 2026 Today: आज सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का राशि परिवर्तन करना संक्रांति कहलता है. मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने से यह मीन संक्रांति होगी. आज मीन संक्रांति पर दान के लिए पुण्य काल कब तक रहेगा चलिए जानते हैं.

Meen Sankranti 2026 today

Photo Credit- News24GFX

Meen Sankranti 2026 Today: आज मीन संक्रांति मनाई जा रही है. सूर्य के राशि परिवर्तन करने को संक्रांति कहते हैं. सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से यह मीन संक्रांति है. द्रिग पंचांग के अनुसार, आज सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं. संक्रांति का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास होता है. संक्रांति पर दान-पुण्य करने का महत्व होता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

सूर्य राशि परिवर्तन

सूर्य ग्रह 15 मार्च की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर राशि परिवर्तन कर चुके हैं. सूर्य ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. अब सूर्य के मीन राशि में होने से खरमास की शुरुआत हो चुकी है जिसका समापन सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर होगा. एक महीने तक खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. आज मीन संक्रांति पर दान करने के लिए पुण्य काल कब तक रहेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मीन संक्रांति पर पुण्य काल

आज सूर्य ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर पुण्य काल प्रारंभ हो चुका है. दान-पुण्य के काम के लिए पुण्य काल आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. आप दोपहर तक दान-पुण्य के काम कर सकते हैं. संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान कर दान करें. नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.

विज्ञापन

मीन संक्रांति पर दान-पुण्य का महत्व

मीन संक्राति के दिन दान-पुण्य करने का खास महत्व होता है. संक्रांति के अवसर पर स्नान और दान करने से कई गुना लाभ मिलता है. संक्रांति पर पवित्र नदी में या गंगाजल से स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें. इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें. ऐसा करने से जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होता है. मीन संक्रांति पर तिल, गुड़, अन्न या वस्त्र का दान करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ