हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन की राख से करें मात्र 3 उपाय, शनि दोष से जल्द मिलेगी मुक्ति

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन के अगले दिन के सुबह में होलिका की राख को लेकर कई सारे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। तो आज इस खबर में उन्हीं उपायों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन

Holika Dahan Ke Upay: यदि आपके घर की सुख-शांति भंग हो गई है, घर में पैसों की तंगी हो रही है या फिर परिवार के सभी सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो होलिका दहन के अगले दिन यह उपाय कर सकते हैं। बता दें कि होलिका दहन के बाद जब सुबह आग ठंडी पड़ जाती है तो उस राख से आप अपने घर की सारी समस्याएं दूर कर सकते हैं। मान्यता है कि इस उपाय के करने से घर में सुख-समृद्धि आती है साथ ही गृहक्लेश दूर हो जाते हैं। तो आइए उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को एक लाल कपड़े में लेकर उसमें 7 सफेद कौड़ियां बाधें। राख और 7 कौड़ियों को बांधकर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि तिजोरी में रखने से धन संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न भी होती हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

धन बढ़ाने के उपाय

कुछ व्यक्ति हद से ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में ये लोग निराश हो जाते हैं और बेचैन होने लगते हैं। इनके पास पैसों की कमी हो जाती है। तो ऐसे में आप होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बांधकर उसकी एक छोटी सी पोटली बना लें, उसके बाद उस छोटी सी पोटली को अपने पर्स में रखें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से आपका पर्स कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। हमेशा आपकी जेब पैसों से भरी रहेगी।

विज्ञापन

शनि दोष दूर करने के उपाय

यदि आपकी कुंडली में शनि दोष हैं और उससे आप परेशान हैं तो यह उपाय आपके लिए बेहद कारगर साबित होगा। आपको होलिका दहन की राख में जल मिलाकर प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय कम से कम 7 सोमवार तक जरूर करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली से शनि का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा। साथ ही आपको आरोग्य की प्राप्ति भी होगी। कारोबार में उन्नति होगी। व्यापार संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- आज मेष समेत 3 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक 3 राशियों पर शनि-शुक्र की रहेगी कृपा, जमकर होगी पैसों की बारिश

यह भी पढ़ें- अगले एक महीने तक 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, मीन राशि में पहुंचे सूर्य देव

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola