Chhath Puja 2025: चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है. कल 26 अक्टूबर को खरना और फिर 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ इसकरा समापन होगा. छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा का व्रत संतान प्राप्ति, संतान की सलामती, सुख-समृद्धि और उनकी लंबी उम्र के लिए रखा जाता है.
छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है. इस पर्व पर श्रद्धालु व्रत करते हैं और छठी मैया को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. आप छठ पर्व के दौरान कई उपाय कर छठी मैया को प्रसन्न कर सकते हैं. छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए आप यहां बताए इन उपायों को कर सकत हैं.
छठ महापर्व के दौरान जरूर करें ये उपाय
गुड़ चावल का उपाय
छठ महापर्व पर गुड़ की खीर का प्रसाद बनाने का विधान है. आपको खीर का प्रसाद बनाना चाहिए और छठी मैया को इसका भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा गुड़ और चावल को बहते पानी में प्रवाहित करें. सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद आपको यह उपाय करना चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Rashifal: छठ पूजा से पहले 4 राशियों को लाभ होना पक्का, सूर्य ने किया नक्षत्र गोचर
सूर्य देव की पूजा
छठ पूजा पर आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए. सूर्य देव की पूजा करने से सभी दुख-संकट दूर होते हैं. आप पूर्व दिशा में सूर्य देव की प्रतिमा लगाएं और गंगा जल से स्नान कराएं इसके बाद वस्त्र, चावल, धूप और दीप अर्पित करें. इसके साथ ही गुड़ का भोग लगाएं.
रुद्राक्ष माला जाप
छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए आपको सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव का स्मरण कर रुद्राक्ष माला से सुर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.
जल प्रवाहित करें ये चीजें
छठ पूजा के दौरान आपको छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ को बांधकर दान करना चाहिए. इसके साथ ही छठ पूजा के दिन तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़े को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
27 mins agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
3 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
4 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
5 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
6 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
19 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines