Chaitra Navratri 2024: कल से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, जानें शुभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि प्रत्येक साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। यह नवरात्रि हिंदुओं में बहुत ज्यादा महत्व रखती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

Chaitra Navratri
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष का पर्व पहला दिन आज है। बता दें कि सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू हो जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल 4 नवरात्रि आती हैं, जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि इस माह में नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, साथ ही घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

कब से हैं चैत्र नवरात्रि

शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है और समाप्ति चैत्र शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को होती है। बता दें कि साल 2024 में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल से हो रही है। पंचांग के अनुसार, 8 अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को शुरू होगी।

विज्ञापन

कलश स्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कलश स्थापना मुहूर्त 9 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। उसके बाद अभिजीत मुहूर्त शुरुआत हो जाएगी। अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत दोपहर के 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस समय में भी कोई भी शुभ काम किया जा सकता है।

घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं। माना जा रहा है मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण मां दुर्गा का वाहन घोड़ा होगा। ऐसे में मां दुर्गा के नौ दिन नव रूपों की पूजा और व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें और उनका पसंदीदा भोग भी लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ