Kaalchakra: कपड़े-अनाज से लेकर कॉस्मेटिक तक का कारोबार पकड़ेगा रफ्तार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: शास्त्रों में हर एक कारोबार से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से कारोबार की छवि और मुनाफा बढ़ सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कारोबार में मुनाफा बढ़ाने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Kaalchakra Today News24

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 1 July 2025: अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए हर एक व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार तमाम प्रयास करने के बाद भी अच्छा मुनाफा नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति ज्योतिष उपायों का भी सहारा ले सकता है। दरअसल, शास्त्रों में हर के कारोबार से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से वो मुनाफे को बढ़ा सकता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको कपड़े, अनाज, खाने-पीने की चीजों, कॉस्मेटिक और महिलाओं से जुड़े बिजनेस को बढ़ाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस कारोबार का संबंध कौन-से ग्रह से होता है।

विज्ञापन

कपड़े का कारोबार

कपड़े का कारोबार बहुत सारे ग्रहों से संबंध रखता है। लेकिन मुख्य रूप से इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। कपड़े से जुड़े कारोबारियों को अपने कारोबार में बरकत लाने के लिए सुबह और शाम ऊँ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मुनाफा बढ़ेगा।

विज्ञापन

अन्य उपाय-

  • स्फटिक की माला गले में धारण करें।
  • काले रंग का कम से कम इस्तेमाल करें।
  • हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

खाने-पीने की चीजों का कारोबार

अनाज और खाने-पीने की चीजों से जुड़े कारोबार का गुरु ग्रह से संबंध होता है। जबकि पके हुए भोजन का शुक्र ग्रह से संबंध है। पानी, जूस और आइसक्रीम से जुड़े बिजनेस का संबंध चंद्रमा से होता है। इन चीजों से जुड़े कारोबार में सफलता पाने के लिए कारोबारियों को भगवान कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए।

विज्ञापन

अन्य उपाय-

  • सुबह-शाम ऊँ क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
  • सुबह-शाम अपने माथे पर सफेद और पीला चंदन लगाएं।
  • अपने पास पीले रंग का रेशमी रुमाल रखें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

कॉस्मेटिक का कारोबार

कॉस्मेटिक और महिलाओं से संबंधित कारोबार शुक्र प्रधान होता है। इस कारोबार पर चंद्रमा का भी प्रभाव पड़ता है। इससे जुड़े बिजनेस में तरक्की पाने के लिए कार्यक्षेत्र में मां लक्ष्मी की छोटी-सी प्रतिमा रखें और हर सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर गुलाब की सुगंध वाला इत्र चढ़ाएं।

अन्य उपाय-

विज्ञापन
  • ऊँ श्रीं श्रियै नम: मंत्र का जाप करें।
  • हर शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी को सफेद सुगंधित फूल अर्पित करें।

यदि आप राशि अनुसार कारोबार बढ़ाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ