---विज्ञापन---

Religion angle-right

अपने मूलांक से चुनें अपनी कार का कलर, मिलेगा सेफ्टी का साथ; चमक उठेगी किस्मत

नए हिन्दू साल में यदि आप नई कार और अन्य व्हीकल लेने के योजना बना रहे हैं, तो न्यूमेरोलॉजी  मुताबिक आप अपने मूलांक के आधार पर अपने लकी रंग के कार का सेलेक्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, मूलांक के अनुसार आपको किस रंग के कार का इस्तेमाल करना चाहिए?

---विज्ञापन---

रंगों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है और यह केवल सजावट या खूबसूरती के लिए नहीं होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, रंगों का हमारी किस्मत और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सही रंग का चुनाव न सिर्फ हमारे मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि यह हमारे भविष्य को भी सकारात्मक दिशा में मोड़ सकता है।

हम सब जानते हैं कि हमारी जन्म तारीख और मूलांक के अनुसार हमारा भाग्य प्रभावित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने मूलांक के अनुसार सही कार रंग चुनने से आपकी किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं कि किस मूलांक के व्यक्ति को कौन-से रंग का कार अपने लिए लिए लेना चाहिए?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

मूलांक 1

यदि आपका मूलांक 1 है, तो आपको गोल्डन रंग का कार चुनना चाहिए। यह रंग सफलता, समृद्धि और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला होता है। यह आपके आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है, जिससे आप हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। गोल्डन रंग आपकी किस्मत को तरक्की की ओर ले जाता है।

---विज्ञापन---

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए सफेद या सिल्वर रंग के कार का चयन शुभ होता है। यह रंग आपके जीवन में शांति, संतुलन और समृद्धि लेकर आता है। इसके अलावा, यह आपके खराब समय को भी अच्छा बना सकता है और भाग्य में सुधार ला सकता है। इस रंग के कार से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले लोगों के लिए भी गोल्डन रंग का कार सबसे शुभ होता है। यह रंग आपकी किस्मत को एक नई दिशा देता है और आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलवाता है। गोल्डन रंग से आपको हर किसी का स्नेह और सहयोग प्राप्त होता है, जिससे आपके कार्य में सहज सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के लिए भूरे रंग का कार शुभ है। यह रंग जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। यदि आपको महसूस हो रहा है कि आपके रास्ते में कुछ रुकावटें आ रही हैं, तो इस रंग का कार आपके लिए सकारात्मक प्रभाव ला सकता है।

car-color-for-mulank-four

---विज्ञापन---

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले व्यक्तियों के लिए हरा रंग शुभ है। हरा रंग ताजगी, नयापन और शांति का प्रतीक होता है। इस रंग के कार से आपके जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति समाप्त हो सकती है और आपको करियर में तरक्की मिल सकती है।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए वह कार चुनना अच्छा होता है, जिस पर चमकीली वस्तु जड़ी हो। वैसे लाल, पीला, मरून और सुनहरा रंग आपके जीवन में अपार धन की प्राप्ति का कारण बन सकता है और आपको कई नई आर्थिक सफलताएं मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक 7

यदि आपका मूलांक 7 है, तो स्लेटी रंग का कार आपके लिए उपयुक्त रहेगा। स्लेटी रंग आपके बिगड़े हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कर सकता है। यह रंग भाग्य के दरवाजे खोलता है और आपके जीवन को गति देता है, जिससे आपको सफलता मिलने में कोई बाधा नहीं आती।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले लोग गहरे रंग, जैसे नीला या काले रंग के कार का चुनाव कर सकते हैं। यह रंग आपके जीवन में चल रही समस्याओं को हल करने में मदद करता है। साथ ही, नौकरी और व्यवसाय में भी सफलता की राह प्रशस्त होती है। यह रंग मानसिक शांति और सफलता का को बढ़ावा देता है।

---विज्ञापन---

मूलांक 9

मूलांक 9 के लिए लाल रंग का कार सबसे अच्छा होता है। लाल रंग से आपके जीवन में तनाव कम होता है और रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होते हैं। यह रंग नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में उन्नति के रास्ते पर ले जाता है।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 28, 2025 06:45 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola