Astro Upay: बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, खुश होंगे पितर, दिन के अनुसार पशु-पक्षियों को दें भोजन

Feeding Birds and Animals: सनातन संस्कृति में पक्षियों और जानवरों को खाना खिलाने की परंपरा बहुत प्राचीन है। दिन के अनुसार इन्हें भोजन देने के भी लाभ अलग-अलग हैं। आइए जानते है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पशु-पक्षियों को भोजन देने का क्या महत्व है और इससे क्या लाभ होते हैं?

Astro-Upay

Feeding Birds and Animals: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पशु-पक्षियों को खाना खिलाने से ग्रहों की चाल प्रभावित होती है और वे प्रसन्न होते हैं। यह एक सबसे प्राचीन ज्योतिष उपाय है, जिससे जीवन में सौभाग्य, समृद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिकता का विकास होता है। देवी लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा आजीवन बनी रहती है। आइए जानते हैं, दिन के अनुसार पशु-पक्षियों को कौन-सा भोजन कराने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

विज्ञापन

दिन के अनुसार पशु-पक्षियों को खाना खिलाने के फायदे

🍲 रविवार के दिन गाय को गेहूं की रोटी और बंदरों को गुड़ खिलाना शुभ माना गया है। इस उपाय से सूर्य ग्रह प्रसन्न होते हैं, जिससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

🍲 चंद्रमा का आशीर्वाद पाने के लिए मछली आटे की गोलियां या सफेद गाय को रोटियां खिला सकते हैं। यह काम सोमवार को करना चाहिए। इस दिन गाय को पानी पिलाना भी अत्यंत शुभ रहता है। यह जीवन में शांति और सुख कायम रखता है।

🍲 मंगलवार के दिन बंदरों को चना और गुड़ खिलाने का रिवाज है। इस उपाय से मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। साहस और उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह उपाय बढ़िया है।

विज्ञापन

🍲 बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को गाय को हरी घास और चारा खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन आप पक्षियों को बाजरा भी खिला सकते हैं। इस उपाय बुद्धि का विकास होता है, व्यापार में लाभ होता है।

विज्ञापन

🍲 गुरुवार के दिन गाय और घोड़ों को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाने की परंपरा। कबूतरों को मक्का खिलाने के लिए भी गुरुवार का दिन सबसे अच्छा होता है। इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

🍲 शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को बिल्लियों को दूध पिलाना एक अच्छा उपाय माना गया है। इसके अलावा मछलियों को खाना खिलाना भी फायदेमंद होता है। जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए इस उपाय से फायदे होते हैं।

विज्ञापन

🍲 ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार काली गाय और काले कुत्ते का संबंध शनि ग्रह से है। इस दिन क इन्हें शनिवार के दिन तेल लगी या मक्खन लगी रोटी खिलानी चाहिए। इस उपाय से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

विज्ञापन

राहु-केतु के लिए उपाय

ज्योतिष शास्त्र केतु ग्रह के लिए पालतू कुत्ता, खरगोश या गाय को भोजन देने से लाभ होता है, चींटियों को चीनी खिलाना भी उत्तम रहता है। राहु ग्रह की कृपा पाने के लिए भैंसों को हरी घास या चारा खिलाने से फायदा होता है चाहिए। यदि संभव हो तो आप हाथी को पत्ते भी खिला सकते हैं। इसके लिए बुधवार और शनिवार का दिन अच्छा माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ