---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dattatreya Jayanti 2024: 14 या 15 दिसंबर, कब है दत्तात्रेय जयंती? जानें तिथि और धन-सौभाग्य के उपाय

Dattatreya Jayanti 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान दत्तात्रेय को समर्पित दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती है। हालांकि इस बार पूर्णिमा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं 14 दिसंबर या 15 दिसंबर, कब दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी।

---विज्ञापन---

Dattatreya Jayanti 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए ब्रह्मा जी, भगवान विष्णु और महेश जी की पूजा का विशेष महत्व है, जिन्हें त्रिदेव कहा जाता है। भगवान दत्तात्रेय त्रिदेव के ही अंश हैं, जिनकी पूजा से साधक को तीनों देवों की पूजा के समान फल मिलता है। हालांकि कुछ लोग भगवान दत्तात्रेय को गुरु का भी स्वरूप मानते हैं। इसलिए इन्हें देश के कई राज्यों में श्रीगुरुदेव दत्त के नाम से भी जाना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान दत्तात्रेय की पूजा मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन की जाती है, जिस दिन वो अवरित हुए थे। मान्यता है कि दत्तात्रेय जयंती के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। चलिए धर्म की अच्छी खासी जानकारी रखने वालीं नम्रता पुरोहित से जानते हैं दत्तात्रेय जयंती की सही तिथि और इससे जुड़े उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

दत्तात्रेय जयंती का महत्व 

मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का दिन बेहद खास है, जिसका संबंध सीधे देवी-देवताओं से है। इस दिन दान-स्नान करना शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि का संबंध चंद्रमा से भी है। चंद्रमा के अलावा मार्गशीर्ष पूर्णिमा का संबंध भगवान दत्तात्रेय से भी है। भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली, धन और वैभव आदि का वास होता है।

दत्तात्रेय जयंती के दिन भगवान दत्तात्रेय के साथ-साथ माता लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु, भगवान भोलेनाथ और चंद्र देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। दत्तात्रेय जयंती के अलावा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भी भगवान दत्तात्रेय की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-राहु की कृपा से बढ़ेगी 3 राशियों की सेविंग, सेहत में भी होगा सुधार!

2024 में दत्तात्रेय जयंती कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को शाम 4:58 मिनट से हो रही है, जिसका समापन अगले दिन 15 दिसंबर 2024, दिन रविवार को दोपहर 2:31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर पूर्णिमा तिथि का व्रत 15 दिसंबर 2024, दिन रविवार को रखा जाएगा। जबकि दत्तात्रेय जयंती 14 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

---विज्ञापन---

हालांकि पूर्णिमा का व्रत दत्तात्रेय जयंती के दिन भी रखा जा सकता है। इसके अलावा चंद्र दर्शन और चंद्र देव को प्रसन्न करने वाले उपाय भी 14 दिसंबर 2024 को किए जाएंगे।

दत्तात्रेय जयंती के अचूक उपाय

  • दत्तात्रेय जयंती के दिन चंद्रमा की रोशनी में बैठकर मोती की माला से ‘ओम सोम सोमाय नमः’ का 108 बार जाप करने से सेहत अच्छी रहती है।
  • जो लोग पैसों की कमी से परेशान हैं, वो यदि इस शुभ दिन गुलाबी कपड़े पहनकर चंद्रमा के सामने बैठकर ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करते हैं, तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
  • भगवान दत्तात्रेय और चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ दिन जल में सफेद पुष्प और चावल डालकर चंद्रमा को अर्घ दें। इस दौरान ‘ओम नमः शिवाय’ का 3 से 5 बार जाप करें। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: जानें प्रयागराज महाकुंभ स्नान की सही तिथियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 13, 2024 08:26 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola