Kaalchakra: 12 राशियों को धनवान बनाएगा केले का पत्ता! पंडित सुरेश पांडेय से जानें ये महाउपाय

Kaalchakra News24 Today: केले के पत्तों को शुभ और पवित्र माना जाता है, जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। चलिए पंडित सुरेश से जानते हैं केले के पत्ते से जुड़े उपायों के बारे में, जिन्हें करने से साधक को अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

Kaalchakra News24 Today

केले के पत्ते के महाउपाय

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको केले के पत्ते के महाउपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें कि ये महाउपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।

विज्ञापन

बुरी नजर से छुटकारा पाने का उपाय

यदि आप अपने विरोधियों से परेशान हैं, किसी की बुरी नजर आपके घर पर है या आपके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा बहुत ज्यादा है, तो ऐसे में शनिवार को लाल चंदन, केसर, हल्दी और शहद के घोल से केले के पत्ते पर भैरव यंत्र बनाकर उसकी पूजा करें। भैरव मंदिर में बैठकर बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। केले के पत्ते पर बना यंत्र भैरव जी के चरणों में रखकर प्रार्थना करें। केले के पत्ते पर बने यंत्र को घर लाकर पूर्व दिशा में स्थापित कर दें और उसकी पूजा करें। इन उपायों से जल्द आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

गृह क्लेश से मुक्ति दिलाएगा ये उपाय

शादी में अगर रुकावटें आ रही हैं या वैवाहिक जीवन में क्लेश बढ़ रहा है, तो लाल चंदन, केसर, हल्दी और शहद का घोल बनाकर मंगलवार को केले के पत्ते पर विष्णु यंत्र बनाएं। ‘नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्’ मंत्र जपें। भगवान विष्णु के चरणों में केले के पत्ते पर बना विष्णु यंत्र रखें। केले के पत्ते पर बने विष्णु यंत्र को घर में उत्तर दिशा में स्थापित करके उसकी पूजा करें।

सफलता पाने का उपाय

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, पैसे की कमी है या हर काम में असफलता मिल रही है, तो राम यंत्र की पूजा करें। सबसे पहले लाल चंदन, केसर, हल्दी और शहद का घोल बनाकर सोमवार को केले के पत्ते पर राम यंत्र बनाएं। मंदिर जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। केले के पत्ते पर बने राम यंत्र को उत्तर दिशा में स्थापित करके उसकी पूजा करें। माना जाता है कि राम यंत्र की पूजा से जीवन में सुख और शांति का वास होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ