---विज्ञापन---

Religion angle-right

Somvati Amavasya 2024: क्यों महत्वपूर्ण है साल की आखिरी सोमवती अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त

Somvati Amavasya 2024: कहते हैं, पांडव पूरा जीवन सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान लिए तरसते रहे थे, लेकिन वह कभी नहीं पड़ी। आइए जानते हैं, इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या कब है, क्यों महत्वपूर्ण है और इस दिन स्नान दान का शुभ मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

Somvati Amavasya 2024: हिन्दू धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि सोमवार को अमावस्या बड़े भाग्य से ही पड़ती है। किसी भी मास की अमावस्या यदि सोमवार को हो तो उसे सोमवती अमावस्या कहा गया है। ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि महाभारत काल में पाण्डव सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और दान के लिए पूरा जीवन तरसते रहे थे, लेकिन उनके संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या कभी नहीं पड़ी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या तो हर महीने आती है, लेकिन वह सोमवार के दिन पड़े यह दुर्लभ होता है। बता दें, इस साल पौष महीने की महीने की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है. आइए जानते है कि इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या कब है, क्यों महत्वपूर्ण है और इस दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: सही समय पर सफलता और लक्ष्य पाने में सफल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

सोमवती अमावस्या का महत्व

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक अमावस्या को सूर्य और चंद्रमा एक सीध में स्थित रहते हैं। सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित है। इसलिए सोमवती अमावस का दिन विशेष पुण्य देने वाला माना गया है।
  • सोमवार का दिन महादेव भगवान शिव का दिन माना जाता है. देवाधिदेव भगवान शंकर ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण कर रखा है. इसलिए सोमवती अमावस्या पूर्णरूपेण भगवान शिव को समर्पित है।
  • निर्णय सिंधु व्यास के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान-ध्यान और दान करने से एक हजार गाय के दान पुण्य फल प्राप्त होता है। यदि स्त्रियां इस दिन यह काम करती हैं, तो पूरे कुल-खानदान का कल्याण होता है।
  • धर्म ग्रंथों के अनुसार, सोमवती अमावस्या का दिन पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध की रस्मों को करने के लिए उपयुक्त माना गया है। कालसर्प दोष निवारण की पूजा करने के लिए भी यह दिन उपयुक्त होता है।

सोमवती अमावस्या 2024 कब है?

सनातन पंचांग के अनुसार, साल 2024 की पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी है और इस तिथि की समाप्ति 31 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगी। सूर्य के उदय होने की तिथि नियम यानी उदयातिथि के अनुसार, सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी।

---विज्ञापन---

सोमवती अमावस्या 2024 स्नान-दान मुहूर्त

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान और उसके बाद दान के लिए शुभ और सर्वश्रेष्ठ होता है। साल 2024 की सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:

प्रातः मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक

---विज्ञापन---

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर बाद 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक

---विज्ञापन---

अमृत काल: शाम 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक (गोधूली मुहूर्त भी इसी मुहूर्त में पड़ता है।)

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 13, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola