---विज्ञापन---

Religion angle-right

आपका AC कहीं गलत दिशा में तो नहीं… धन हानि, हेल्थ प्रॉब्लम सहित रुक सकती है तरक्की

Vastu Tips for AC: यदि आपके घर या दुकान में AC लगा है, तो आपने कभी गौर किया है कि वह सही दिशा में लगा है या नहीं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में लगे AC से फाइनेंशियल लॉस के साथ-साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं, AC लगाने की सही दिशा क्या है और किस दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए?

---विज्ञापन---

Vastu Tips for AC: वास्तु शास्त्र में घर की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी वस्तुओं और चीजों के लिए सही दिशा और स्थान पर विचार किया जाता है, ताकि जातकों की जिंदगी में सुख-समृद्धि बनी रहे। घर, दुकान और प्रतिष्ठान का एयर कंडीशनर यानी एसी (AC) को वास्तु में अग्नि तत्त्व का एप्लायंस (उपकरण) माना गया है। इसके गलत दिशा में होने से मन, शरीर और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार AC लगाने की सही दिशा क्या है और किस दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए?

AC लगाने की सही दिशा

पश्चिम और उत्तर दिशा को AC लगाने के लिए सबसे बढ़िया माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा के जलदेव स्वामी वरुण देव हैं, यह दिशा शुक्र को समर्पित है। वहीं, उत्तर कुबेर की दिशा मानी गई हैं, जो देव खजांची हैं। इन दिशाओं में AC लगाने से घर में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है, वहीं AC की लाइफ भी अच्छी होती है। ये दिशाएं आपके बिजली बिल को भी कम करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

इस दिशा में न लगाएं AC

  • एसी (AC) लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-उत्तर का सेलेक्शन कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
  • घर की दक्षिणी दीवार पर भूल से भी AC सहित अन्य इलेक्ट्रिक एप्लायंस को नहीं लगाना चाहिए। इससे धन की हानि और फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  • एसी (AC) को घर या दुकान की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में इलेक्ट्रिक उपकरण या मशीनरी सामान लगाने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
  • पूर्व दिशा में भी AC लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में मना किया गया है। यह आपके बिजली बिल को बढ़ा सकता है।

गलत दिशा में AC लगाने के दुष्परिणाम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में लगा AC तीन प्रकार का नुकसान विशेष रूप से करते हैं। इससे व्यक्ति और घर की आर्थिक स्थिरता में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी का प्रवाह अनियमित हो सकता है। इससे तरक्की रुक सकती है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होने से बीमारियां बढ़ने का एक कारण AC का गलत दिशा में होना हो सकता है। इसके गलत दिशा में होने से मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जान लें झाड़ू खरीदने के 2 शुभ दिन, नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मीजी, छा जाएगी कंगाली

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन सिंक बन सकती है आर्थिक संकट का कारण, जानें रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 24, 2024 02:47 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola