Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

April Vrat Tyohar 2026: हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, अप्रैल में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

April Vrat Tyohar 2026: अप्रैल महीने में कई सारे बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं. अप्रैल में हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, सीता नवमी और अक्षय तृतीया कई पर्व हैं. आइये पूरे महीने की लिस्ट और सटीक तारीखों के बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 31, 2026 16:14
April Vrat Tyohar 2026
Photo Credit- News24GFX

April Vrat Tyohar 2026: अप्रैल का महीना व्रत और त्योहार की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. अप्रैल में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, नृसिंह जयंती, बगलामुखी जयंती और सीता नवमी मनाई जाएगी. इन सभी के साथ ही कई बड़े ग्रह गोचर भी होंगे. अप्रैल शुरू होने के तीन दिनों बाद यानी 3 अप्रैल को वैशाख माह की शुरुआत हो जाएगी. वैशाख का महीना पूजा, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है. चलिए अप्रैल में पड़ रहे सभी व्रत-त्योहार की लिस्ट देखते हैं.

अप्रैल व्रत-त्योहार लिस्ट 2026 (April Festival Calendar 2026)

गुरुवार, 2 अप्रैल – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 3 अप्रैल – वैशाख माह का आरंभ
रविवार, 5 अप्रैल – विकट संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार, 9 अप्रैल – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
शुक्रवार, 10 अप्रैल – कालाष्टमी
सोमवार, 13 अप्रैल – वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
मंगलवार, 14 अप्रैल – मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी

---विज्ञापन---

बुधवार, 15 अप्रैल – कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
शुक्रवार, 17 अप्रैल – वैशाख अमावस्या
शनिवार, 18 अप्रैल – पराशर ऋषि जयंती
रविवार, 19 अप्रैल – अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
सोमवार, 20 अप्रैल – मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
मंगलवार, 21 अप्रैल – शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती

ये भी पढ़ें – Vaishakh Amavasya 2026: कब है वैशाख अमावस्‍या? श्राद्ध और तर्पण के लिए है खास, जानिए महत्व और उपाय

---विज्ञापन---

बुधवार, 22 अप्रैल – रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
गुरुवार, 23 अप्रैल – गंगा सप्तमी
शुक्रवार, 24 अप्रैल – बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
शनिवार, 25 अप्रैल – सीता नवमी
सोमवार, 27 अप्रैल – मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
मंगलवार, 28 अप्रैल – प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
गुरुवार, 30 अप्रैल – नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

अप्रैल ग्रह गोचर 2026 (April Grah Gochar 2026)

गुरुवार, 2 अप्रैल- मंगल का मीन राशि में गोचर
शनिवार, 11 अप्रैल- बुध का मीन राशि में गोचर
रविवार, 12 अप्रैल- मीन राशि में शनि उदय
मंगलवार, 14 अप्रैल- सूर्य का मेष राशि में गोचर
रविवार, 19 अप्रैल- वृषभ राशि में गोचर
गुरुवार, 30 अप्रैल- बुध का मेष राशि में गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 31, 2026 04:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.