यह 'वचन' नहीं, महाझूठ है...कांग्रेस के चुनावी 'पत्र' पर मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह का कमेंट

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी वचन पत्र पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का यह वचन नहीं, महाझूठ पत्र है।

Madhya Pradesh Assembly Election, CM Shivraj Singh Chauhan, Congress Manifesto, Assembly Election, BJP, Madhya Pradesh News, Hindi News
विज्ञापन

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी वचन पत्र पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का यह वचन नहीं, महाझूठ पत्र है। उन्होंने आगे कहा कि पांच साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से नौ भी पूरे नहीं किए गए हैं।

सारे के सारे वचन झूठे निकले

सीएम शिवराज ने सवाल किया है कि समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा। सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने एक नहीं अनेकों वचन दिए थे, सारे के सारे झूठे निकले। आज कांग्रेस ने फिर से महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया है और इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली है। क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है और जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है।

विज्ञापन

सच्चाई जानती है जनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने लागू की। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में नहीं आने वाली। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है, ‘जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।’ उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है, मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं?

कांग्रेस किसकी है

शिवराज ने कहा कि अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे। नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या सोनिया गांधी की कांग्रेस अलग है..? कमलनाथ की कांग्रेस अलग है..? और नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है..? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कितनी है, कांग्रेस किसकी है और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ