
1 / 7
WhatsApp पर हम हर दिन सैकड़ों मैसेज भेजते और फॉरवर्ड करते हैं. लेकिन कई बार मजाक, गुस्से या बिना जांचे भेजी गई जानकारी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई छोटी सी गलती भी कानूनी कार्रवाई तक पहुंचा सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि WhatsApp पर किस तरह के मैसेज आपको मुसीबत में डाल सकते हैं.

2 / 7
1. फेक न्यूज या अफवाह फैलाना- बिना पुष्टि के कोई खबर, अफवाह या भड़काऊ जानकारी आगे भेजना जोखिम भरा हो सकता है. कानून के अनुसार, गलत जानकारी को आगे बढ़ाना भी उसके प्रसार में शामिल माना जाता है. कई मामलों में सिर्फ फॉरवर्ड करने पर भी लोगों से पूछताछ की गई है.

3 / 7
2. धमकी या अभद्र भाषा का इस्तेमाल- किसी को डराने, धमकाने या गाली देने वाले मैसेज मजाक नहीं, बल्कि कानूनी अपराध माने जा सकते हैं. WhatsApp चैट्स को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि प्राइवेट चैट भी सुरक्षित नहीं होती.

4 / 7
3. अश्लील या गैरकानूनी कंटेंट शेयर करना- आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या किसी भी तरह का अवैध कंटेंट भेजना या आगे बढ़ाना गंभीर मामला हो सकता है. खासकर नाबालिगों से जुड़े कंटेंट पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ग्रुप में भेजी गई एक गलत फाइल भी बड़ी परेशानी बन सकती है.

5 / 7
4. नफरत फैलाने वाले मैसेज- धर्म, जाति, समुदाय या किसी वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक या भड़काऊ मैसेज भेजना कानून के दायरे में आता है. ऐसे संदेश सामाजिक तनाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए एजेंसियां इन्हें गंभीरता से लेती हैं.

6 / 7
5. फर्जी ऑफर और ठगी से जुड़े मैसेज- लॉटरी, इनाम, फ्री रिचार्ज या नकली निवेश योजनाओं से जुड़े मैसेज भेजना या प्रमोट करना भी अपराध हो सकता है. अगर आपके द्वारा शेयर की गई जानकारी से किसी को नुकसान होता है, तो जांच में आपका नाम भी आ सकता है.

7 / 7
6. भेजने से पहले सोचें और जांचें- किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें. गुस्से या मजाक में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जो गलत मतलब निकाल सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भेजी गई हर बात रिकॉर्ड के रूप में मौजूद रहती है.