
1 / 8
Jio Cheap Recharge Plan: अगर आप कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाला मोबाइल प्लान तलाश रहे हैं, तो Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और किफायती ऑप्शन पेश किया है. कंपनी का 365 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी, डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई डिजिटल बेनिफिट्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इस प्लान और इससे जुड़े सभी फायदे.

2 / 8
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान लाती रहती है. हाल ही में कंपनी ने 365 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें कॉलिंग, डेटा और कई अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं.

3 / 8
यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है, जिससे कहीं भी बात करने पर अलग से चार्ज नहीं लगता.

4 / 8
इस प्लान में कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसके लिए कोई डेली लिमिट तय नहीं की गई है. साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS का भी फायदा दिया जाता है.

5 / 8
प्लान में 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाता है. इसके अलावा स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स को Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे वे अपनी पसंदीदा फिल्में और शो देख सकते हैं.

6 / 8
इस रिचार्ज के साथ Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी दिया जाता है. AI Cloud के जरिए यूजर्स को 50GB तक का स्टोरेज मिलता है, जिससे जरूरी फाइल्स और डेटा सुरक्षित रखा जा सकता है.

7 / 8
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है. इस प्लान की कीमत करीब 35,100 रुपये बताई जाती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.

8 / 8
Jio के पास 349 रुपये का एक और किफायती प्लान है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS दिए जाते हैं. 5G स्मार्टफोन यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा और Jio के कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. साथ ही, इसमें भी Google Gemini का 18 महीने वाला ऑफर शामिल है.