
1 / 8
Jio 336 Din Calling Plan: रिलायंस जियो आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है और इसके करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं. बढ़ती रिचार्ज कीमतों के बीच जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी का एक ऐसा सस्ता प्लान सामने आया है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म कर देता है. कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहने वालों के लिए यह प्लान खास साबित हो रहा है.

2 / 8
रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है. कंपनी की लिस्ट में मौजूद एक किफायती प्लान ऐसा है, जिससे हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं.

3 / 8
इस प्लान के जरिए यूजर्स कम खर्च में अपने सिम कार्ड को लगभग पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं. खास बात यह है कि लंबी वैलिडिटी के साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है, जिससे अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता है.

4 / 8
जियो समय-समय पर ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए रिचार्ज प्लान पेश करता रहता है. इसी वजह से कंपनी ने अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है, ताकि यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिल सकें.

5 / 8
अगर आप मंथली रिचार्ज से बचना चाहते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो जियो का 1748 रुपये वाला प्लान आपके काम आ सकता है. 2000 रुपये से कम कीमत में आने वाला यह प्लान लाखों यूजर्स के लिए राहत बन गया है.

6 / 8
336 दिनों की लंबी वैलिडिटी- इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 336 दिनों यानी करीब 11 महीने की वैलिडिटी है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त रह सकते हैं.

7 / 8
जियो इस प्लान में लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है. इसके साथ ही पूरे 336 दिनों के लिए कुल 3600 फ्री SMS भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, यूजर्स को जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जाता है.

8 / 8
ध्यान देने वाली बात यह है कि 1748 रुपये का यह रिचार्ज एक वॉइस-ओनली प्लान है. इसमें डेटा की सुविधा नहीं मिलती. अगर आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग व SMS चाहिए, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतर और किफायती विकल्प साबित हो सकता है.