
1 / 9
आज के समय में आधार कार्ड हर व्यक्ति की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? अगर इसे समय पर बंद नहीं कराया जाए तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. आइए समझते हैं कि मृत्यु के बाद आधार को डीएक्टिवेट करना क्यों जरूरी है और इसकी प्रक्रिया क्या है.

2 / 9
आज आधार कार्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पहचान पत्र बन चुका है. अगर यह गलत हाथों में चला जाए तो किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है, जिससे आर्थिक या कानूनी नुकसान भी हो सकता है.

3 / 9
हर जरूरी काम में आधार की जरूरत- नौकरी ज्वाइन करने, पेंशन लेने, सरकारी सब्सिडी पाने, मोबाइल सिम लेने और बच्चों के स्कूल एडमिशन तक- लगभग हर जरूरी काम में आधार अनिवार्य हो गया है. इसमें व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज होती हैं.

4 / 9
मौत के बाद आधार का क्या होता है?- अक्सर लोग इस बारे में नहीं सोचते कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसका आधार कार्ड सक्रिय रहता है या नहीं. जबकि यह एक अहम सवाल है, क्योंकि यह पहचान जीवनभर के लिए जारी रहती है.

5 / 9
UIDAI ने लाखों आधार किए बंद- डेटा सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने के लिए UIDAI अब मृत लोगों के आधार कार्ड बंद कर रहा है. हाल ही में करीब ढाई करोड़ ऐसे आधार नंबर निष्क्रिय किए गए हैं, जिनके धारकों का निधन हो चुका था.

6 / 9
सक्रिय आधार से बढ़ सकता है फ्रॉड का खतरा- अगर किसी मृत व्यक्ति का आधार चालू रहता है, तो उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ लोग पेंशन, सब्सिडी या अन्य सरकारी योजनाओं का गैरकानूनी लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं.

7 / 9
आधार डीएक्टिवेट करना अब आसान- अब मृत व्यक्ति का आधार बंद कराने की प्रक्रिया काफी सरल हो गई है. यह काम myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

8 / 9
परिवार का सदस्य कर सकता है रिपोर्ट- परिवार का कोई भी सदस्य ‘Reporting of Death of a Family Member’ सुविधा का उपयोग करके जानकारी दे सकता है. इसके लिए रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है.

9 / 9
जांच के बाद आधार हो जाता है बंद- ऑनलाइन फॉर्म में मृत व्यक्ति का आधार नंबर, मृत्यु पंजीकरण संख्या, नाम और जन्म तिथि जैसी जानकारी भरनी होती है. UIDAI द्वारा सत्यापन के बाद सभी विवरण सही पाए जाने पर आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाता है.