
1 / 8
अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देखते हैं तो दक्षिण-पूर्व एशिया का देश Laos आपके लिए शानदार जगह हो सकता है. ये दुनिया के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है. यहां खाने-पीने, होटल और घूमने का खर्च बहुत कम है. भारतीय रुपये की कीमत यहां की करेंसी से ज्यादा मजबूत है, इसलिए भारतीयों के यहां ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते. आइए जानते हैं इस देश से जुड़ी खास बातें.
बहुत सस्ता है ये खूबसूरत देश

2 / 8
Laos दक्षिण-पूर्व एशिया में मौजूद एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत देश है. ये देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों, नदियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. सबसे खास बात ये है कि यहां रहने-खाने और घूमने का खर्च बहुत कम होता है. इसलिए दुनिया भर के बजट ट्रैवलर यहां घूमने के लिए आते हैं.
भारत से ज्यादा दूर नहीं

3 / 8
भारत से Laos की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है. अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो करीब 9 से 11 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं. ज्यादातर लोग यहां जाने के लिए थाईलैंड के शहर Bangkok के रास्ते यात्रा करते हैं. इसलिए भारतीय पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना काफी आसान है.
यहां पहुंचते ही बन जाते हैं ‘करोड़पति’

4 / 8
Laos की मुद्रा को लाओ किप (Lao Kip) कहा जाता है. भारतीय रुपये के मुकाबले इसकी कीमत बहुत कम है. इसी वजह से अगर आप भारतीय रुपये को लाओ किप में बदलते हैं तो आपको लाखों किप मिलते हैं. इसलिए मजाक में कहा जाता है कि यहां पहुंचते ही भारतीय ‘करोड़पति’ बन जाते हैं.
खाने-पीने का खर्च भी बहुत कम

5 / 8
इस देश में स्ट्रीट फूड और लोकल खाना बहुत सस्ता मिलता है. कई जगहों पर आपको 150 से 300 रुपये में अच्छा खाना मिल सकता है. इसके अलावा यहां कैफे और छोटे रेस्टोरेंट भी सस्ते हैं. इसलिए पर्यटक कम बजट में भी आराम से घूम सकते हैं.
होटल और रहने की सुविधा सस्ती

6 / 8
Laos में होटल और हॉस्टल भी काफी सस्ते हैं. यहां 700 से 1500 रुपये तक में अच्छा कमरा मिल सकता है. बैकपैकर्स और स्टूडेंट्स के लिए ये देश खास तौर पर बहुत अच्छा माना जाता है.
घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें

7 / 8
इस देश की राजधानी Vientiane है. इसके अलावा Luang Prabang और Vang Vieng जैसे शहर भी बहुत मशहूर हैं. यहां बौद्ध मंदिर, झरने, पहाड़ और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं, जो पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं.
एडवेंचर करने वालों के लिए भी शानदार

8 / 8
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो Laos में कई मजेदार एक्टिविटी मिलती हैं. यहां आप ट्रेकिंग, कयाकिंग, गुफाओं की सैर और हॉट एयर बैलून जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इन गतिविधियों का खर्च भी दूसरे देशों की तुलना में काफी कम होता है.
(All Photos Credit: Social Media)