Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया का सबसे ‘शाही कब्रिस्तान’, यहां 1 कब्र की कीमत है 10 करोड़! आलीशान महल भी क्या होंगे इनके आगे

अक्सर आपने महंगे घर, बंगलों को देखा भी होगा और सुना भी होगा लेकिन क्या आपने किसी आलीशान कब्रिस्तान के बारे में कभी सुना है. जी हां सही सुना आपने... एक आलीशान कब्रिस्तान. सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने चीन के एक ऐसे कब्रिस्तान का वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चीन में इतने रईस लोग रहते हैं कि उनकी कब्रें भी किसी आलीशान बंगले जैसी नजर आती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि इस कब्रिस्तान में दन होने के लिए एक कब्र की कीमत करीब दस करोड़ रुपए है. ये कब्र कोई आम कब्र नहीं होती. किसी आलीशान बंगले की तरह कब्र को बनाया जाता है. बिल्डिंग पर नक्काशी की जाती है और इसे बेहद शानदार बनाया जाता है. यहां रईस अपनों की मौत के बाद उन्हें दफनाने आते हैं. कब्रिस्तान को किसी एडवांस कॉलोनी की तरह बसाया गया है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Jan 20, 2026 22:08
First published on: Jan 20, 2026 10:08 PM