
1 / 8
आज भी भारत में कई ऐसे होटल मौजूद हैं जो आजादी से पहले बने थे. ये होटल सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि इतिहास और शाही विरासत के जीवित सबूत हैं. देखें इन ऐतिहासिक होटलों की खास फोटो गैलरी.

2 / 8
मुंबई के कोलाबा इलाके में मौजूद ताज महल पैलेस भारत के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक होटलों में से एक है. इसकी शुरुआत साल 1903 में टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने की थी. ये होटल गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बना हुआ है और अपनी भव्य वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में फेमस है.
मूरिश, यूरोपीय और भारतीय शैली के मिश्रण से बना ये होटल ना केवल शाही मेहमानों बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौर की कई ऐतिहासिक घटनाओं का भी साक्षी रहा है. आजादी से पहले ये ब्रिटिश अफसरों और विदेशी मेहमानों का खास ठिकाना था. आज भी ये होटल भारत की शान और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का प्रतीक माना जाता है.

3 / 8
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास मौजूद इंपीरियल होटल की स्थापना 1936 में हुई थी. ये होटल ब्रिटिश राज की शाही जीवनशैली और भव्यता को दर्शाता है. इंपीरियल होटल में आजादी से पहले कई बड़े अंग्रेज ऑफिसर, राजनयिक और राजा-महाराजा ठहरते थे. इसकी दीवारों पर लगी ऐतिहासिक पेंटिंग्स और दुर्लभ कलाकृतियां आज भी उस दौर की कहानी सुनाती हैं. ये होटल आज भी अपने आकर्षण और शांति भरे माहौल के लिए जाना जाता है और दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित हेरिटेज होटलों में गिना जाता है.

4 / 8
कोलकाता का ओबेरॉय ग्रैंड होटल, जिसे कभी 'चौरंगी की शान' कहा जाता था. आजादी से पहले के सबसे मशहूर होटलों में शामिल है. इसकी शुरुआत 19वीं सदी के आखिर में हुई थी. ब्रिटिश शासन के समय ये होटल यूरोपीय अधिकारियों और व्यापारियों की फेवरेट जगह था. ऊंची छतें, सफेद स्तंभ और क्लासिक इंटीरियर इसकी पहचान हैं. ये होटल न सिर्फ रहने की जगह था, बल्कि उस समय के सामाजिक और राजनीतिक संवादों का भी केंद्र रहा है. आज भी ये होटल कोलकाता की ऐतिहासिक विरासत को जीवित रखे हुए है.

5 / 8
हैदराबाद में मौजूद ताज फलकनुमा पैलेस कभी निजामों का शाही महल हुआ करता था. इसका निर्माण 1890 के दशक में किया गया था. ये महल यूरोपीय और मुगल कला का शानदार उदाहरण है. आजादी से पहले यहां दुनिया के कई बड़े शासक और अतिथि आया करते थे. आज यह एक लग्जरी हेरिटेज होटल है, जहां मेहमानों को शाही जीवनशैली का अनुभव कराया जाता है. इसकी भव्य लाइब्रेरी, झूमर और विशाल हॉल इसे बेहद खास बनाते हैं.

6 / 8
जयपुर का रामबाग पैलेस राजस्थान के शाही इतिहास की पहचान है. इसका निर्माण 1835 में किया गया था और ये जयपुर के महाराजाओं का निवास स्थान रहा. आजादी से पहले ये महल राजसी समारोहों और शाही मेहमानों की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध था. बाद में इसे एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया. भव्य बाग-बगीचे, संगमरमर की दीवारें और पारंपरिक राजस्थानी सजावट इसे भारत के सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक होटलों में शामिल करती है.

7 / 8
दार्जिलिंग का विंडमेयर होटल 1841 में स्थापित हुआ था और ये भारत के सबसे पुराने पहाड़ी होटलों में से एक है.
ब्रिटिश दौर में ये अंग्रेज अधिकारियों और चाय बागानों के मालिकों का पसंदीदा ठिकाना था. आज भी यहां उस समय की लकड़ी की सीढ़ियां, पुराना फर्नीचर और औपनिवेशिक माहौल देखने को मिलता है. ये होटल इतिहास और सुकून पसंद करने वाले यात्रियों के लिए आज भी खास आकर्षण बना हुआ है.

8 / 8
बेंगलुरु का ताज वेस्ट एंड होटल 1887 में शुरू हुआ था. ये होटल ब्रिटिश अधिकारियों के लिए बनाया गया था और आजादी से पहले दक्षिण भारत के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में शामिल था. हरियाली से घिरा ये होटल आज भी कॉलोनियल बंगले की शैली को बनाए हुए है. इतिहास, शांति और लग्जरी का संगम ये होटल आज भी यात्रियों को आकर्षित करता है.
(All Photos Credit: Social Media)