
1 / 6
Who Is Cricketer Keshav Maharaj's Wife Lerisha Munsamy: दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा हैं. जैसा कि नाम से जाहिर होता है कि वो भारतीय मूल के हैं, इसलिए उनकी ऑन फील्ड परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी क्रिकेट फैंस को काफी दिलचस्पी होती है. क्या आप जानते हैं कि उनकी वाइफ की भी जड़ें भारत से हैं?

2 / 6
केशव महाराज का जन्म 7 फरवरी 1990 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था, उनकी जड़े यूपी के सुल्तानपुर जिले से है. इस क्रिकेटर की वाइफ का नाम लेरिशा मुनसामी है, जो किसी परी से कम नहीं लगतीं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है.

3 / 6
केशव महाराज ने 16 अप्रैल 2022 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लेरिशा मुनसामी से शादी कर ली थी. हालांकि उनकी मैरिज कुछ वक्त पहले ही हो जाती, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से 7 फेरे लेने में देरी हुई.

4 / 6
केशव महाराज और लेरिशा मुनसामी की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई. कपल ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का प्लान बनाया. इनकी जोड़ी क्रिकेट फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है. उनकी एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम काएना है.

5 / 6
लेरिशा मुनसामी पेशे से एक क्वालिफाइड वकील हैं जो कमर्शियल लॉ और लिटिगेशन में स्पेशलाइज़्ड हैं. दिलचस्प बात ये है कि केशव की तरह, लेरिशा के परिवार की जड़ें भी भारत के यूपी राज्य से हैं. लेरिशा मुनसामी अपनी भारतीय विरासत से गहरा जुड़ाव रखती हैं और जब भी वो भारत आती हैं, तो मंदिरों में जरूर जाती हैं, और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अपनाती हैं.

6 / 6
अपने कानूनी पेशे के अलावा लेरिशा एक बेहतरीन कथक डांसर भी हैं. इस क्लासिकल इंडियन आर्ट फॉर्म को लेकर उनका जुनून देखते ही बनता है. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी डांस परफॉर्मेंस शेयर करती हैं, जिससे इस कला के लिए उनका समर्पण और प्यार दिखता है.